Post Top Ad
Thursday, September 8, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पंजाब
झगड़े के बाद पत्नी चली गई मायके, पिता नाबालिग बेटी का करता रहा रेप।
झगड़े के बाद पत्नी चली गई मायके, पिता नाबालिग बेटी का करता रहा रेप।
पंजाब। नाबालिग बेटी के साथ कलयुगी पिता पिछले दो महिने से रेप कर रहा था। पिता की इस घिनौनी हरकत को झेलते हुए जब नाबालिग का सब्र का बांध टूटा तो उसने अपने भाई को पूरी बात बताई। जिसके बाद लड़के की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला पंजाब के गुरदासपुर के दीनानगर कस्बे का है। यहां एक पिता पिछले दो महीने से नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती रेप कर रहा था। पिता से झगड़ा होने के कारण नाबालिग की मां अपने मायके चली गई थी, आरोपी पिता के साथ दो बेटे और बेटी रह रहे थे।
बीते दो महीने से पिता कई बार शराब पीकर घर आता और नाबालिग बेटी के साथ रेप कर रहा था। नाबालिग ने कई बार अपने पिता को रोका भी लेकिन वो नहीं माना। पिता की इस हरकत से बुरी तहत आहत नाबालिग ने खुद के साथ हो रहे अत्याचार की पूरी कहानी अपने भाई को बताई। जिसे सुन लड़के ने पुलिस में अपने पिता के खिलाफ नाबालिग बहन के साथ गलत करने पर शिकायत दर्ज कराई। लड़के की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। पिता के खिलाफ नाबालिग के साथ रेप करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# पंजाब
Share This
About Ghatak reporter
पंजाब
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद