Post Top Ad
Thursday, September 8, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
महरास्ट्र
दादी नौकरी करने का मारती थी ताना, पोता चाहता था प्रॉपर्टी अपने नाम, दादी ने किया इनकार, पोते ने पिता संग मिलकर किए 9 टुकड़े।
दादी नौकरी करने का मारती थी ताना, पोता चाहता था प्रॉपर्टी अपने नाम, दादी ने किया इनकार, पोते ने पिता संग मिलकर किए 9 टुकड़े।
महाराष्ट्र। मुंढवा में पिता के साथ मिलकर पोते ने दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। फिर शव के 9 टुकड़े किए और मुला-मुठा नदी में अलग-अलग जगह फेंक दिए। मामला पैसों और प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 62 साल की उषा गायकवाड़े पुणे के देहु इलाके में स्थित भारतीय सेना के कार्यालय में बतौर सफाई कर्मचारी काम करती थीं, दो साल पहले ही वह रिटायर हुई थीं।
पड़ोसियों के मुताबिक, उन्हें 6 दिनों से उषा नजर नहीं आईं तो उनकी बेटी को इस बारे में जानकारी दी। बेटी ने पुलिस में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस उषा के घर पहुंची, उन्होंने उषा के बारे में पिता और बेटे से पूछताछ की। दोनों के अलग-अलग बयानों के कारण पुलिस को उन पर शक हुआ। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पिता-बेटे ने गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उषा की पेंशन से ही घर खर्च चलता था। कुछ दिनों से उषा अपने पोते को बार-बार ताना मार रही थी कि उसकी पेंशन घर खर्च के लिए काफी नहीं है, इसलिए वो भी कुछ कमाए। पोता अक्सर दादी से प्रॉपर्टी भी अपने नाम करने को कहता रहता था, लेकिन उषा ने प्रॉपर्टी उसके नाम करने से साफ इनकार कर दिया था। साथ ही यह भी कहा कि वह घर छोड़कर चला जाए।
इसी बात को लेकर पोता गुस्से में आ गया और पिता के साथ मिलकर दादी की हत्या का प्लान बनाया। फिर मौके का फायदा उठाकर उन्होंने घर के अंदर ही धारधार हथियार से उषा की बेरहमी से हत्या कर डाली। शव ठिकाने लगाने की दिक्कत आ रही थी, दोनों ने आरी से शव के 9 टुकड़े किए फिर सभी टुकड़ों को मुला-मुठा नदी में अलग-अलग जगह फेंक दिया। पुलिस ने जब घर का बाथरूम देखा तो वह पूरा खून से लाल हो गया था। उषा के पोते 20 साल के साहिल ने बताया कि उन्होंने बाथरूम में ही महिला के शव को काटा था। फिलहाल पिता-बेटे दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# महरास्ट्र
Share This
About Ghatak reporter
महरास्ट्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद