Post Top Ad
Monday, September 26, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, शक्ति की भक्ति आज से शुरू, बाजार में कारोबार का होगा श्रीगणेश, व्यापारियों ने की नवरात्र की तैयारियां।
रायसेन, शक्ति की भक्ति आज से शुरू, बाजार में कारोबार का होगा श्रीगणेश, व्यापारियों ने की नवरात्र की तैयारियां।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मां की भक्ति का पर्व शारदेय नवरात्रि पर्व सोमवार से शुरू हो गया है। श्रद्धालु नवरात्र की पूजा के लिए रविवारसोमवार को दिनभर आवश्यक सामग्री की खरीदारी में जुटे रहे। जिससे बाजारों में काफी चहल-पहल देखने को मिली। मूर्तिकारों के यहां से ढोल-नगाड़ों के साथ छोटे-बडे़ वाहनों में मूर्तियां ले जाने का सिलसिला रविवार-सोमवार की देररात तक जारी रहा। मां देवी दुर्गा व उनके विभिन्न स्वरूपों की तस्वीरों के साथ कलश व अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी जोरों पर रही। फल, मिठाई की खरीदारी भी खूब चली। चौक-चौराहों पर होने वाली दुर्गा पूजा की तैयारी भी अब युद्धस्तर पर की जा रही है। शारदेय नवरात्र का समापन 5 अक्टूबर को दशहरे के साथ होगा। 3 अक्टूबर को अष्टमी पूजन,4 अक्टूबर को नवमी की पूजा होगी। इस नवरात्र पर बन रहे विशेष संयोग को बहुत खास और शुभ माना जा रहा है। नवरात्र की एक भी तिथि का क्षय नहीं होगा और दसवें दिन दशहरा मनाया जाएगा।
बाजार में हर सेक्टर के व्यापारियों को पितृपक्ष के बाद नवरात्र पर्व का इंतजार रहता है। शारदीय नवरात्र से लेकर दीपावली पर्व तक कारोबार के लिए अच्छा समय माना जाता है। पितृपक्ष में 15 दिनों तक सूने पड़े बाजार में आज से चहल पहल बढ़ गई है। कपड़ा, आटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रिकल, बर्तन व अन्य सेक्टर के व्यापारियों ने नवरात्र पर्व को लेकर अच्छी खासी तैयारियां की हैं।
इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इस योग में पंचमी यानी स्कंद माता की पूजा की जाएगी। स्कंद माता को स्वामी कार्तिकेय की माता कहा जाता है। मान्यता है कि जो स्कंद माता की पूजा करते हैं उनकी संतान को सदैव सुख और आरोग्य की प्राप्ति होती है। स्कंद माता की पूजा करने से संतान के सभी कष्ट दूर होंगे।
2 अक्टूबर को 7वां दिन रहेगा। इस दिन सप्तमी को मां कालरात्रि की पूजा होगी। मां का यह रूप असुरों का नाश करने वाला है। सप्तमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग होने से संपूर्ण फल मिलेगा।
29 सितंबर यानी चतुर्थी के दिन और 1 व 3 अक्टूबर यानी षष्ठी व अष्टमी के दिन रवि योग लग रहा है। रवि योग का संबंध सूर्य से माना गया है और इस शुभ योग में पूजा करने से आपके जीवन से सभी प्रकार के अंधकार दूर होते हैं। रवि योग में मां भगवती की पूजा आराधना श्रेष्ठ फलदायी मानी जाती है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद