Post Top Ad
Thursday, September 29, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, बेटी की आत्महत्या मामले में कोई कार्यवाही नहीं होने पर पिता ने सौंपा ज्ञापन, कहा - भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर।
रायसेन/सिलवानी, बेटी की आत्महत्या मामले में कोई कार्यवाही नहीं होने पर पिता ने सौंपा ज्ञापन, कहा - भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी के नाम सिलवानी तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को प्रार्थी रामबाबू खंगार ने ज्ञापन सौपकर अपनी पुत्री की आत्महत्या के मामले में कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि थाना सिलवानी द्वारा पंजीबद्ध मर्ग कमॉक 70/2022 के सबंध में कार्यवाही न किये जाने बावत प्रार्थी रामबाबू आत्मज भागीरथ खंगार निवासी ग्राम रम्पुरा पुलिया के पास तहसील सिलवानी जिला रायसेन का रहने वाला है। प्रार्थी की लड़की वर्षा खंगार द्वारा 24 अगस्त 2022 को ब्रजेश विश्वकर्मा आत्मज इमरतलाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम देवरी (मढ़िया) तहसील सिलवानी के उकसावे में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली एवं उक्त संबंध में उसके द्वारा छोडा गया सुसाइड नोट भी मिला जो कि प्रार्थी द्वारा थाना सिलवानी में दिया गया था। किन्तु ब्रजेश विश्वकर्मा पैसेवाला एवं प्रभावशाली व्यक्ति होने के कारण थाना सिलवानी द्वारा आज दिनॉक तक कोई कार्यवाही नही की गई। जबकि उक्त सबंध में प्रार्थी द्वारा 29 अगस्त 2022 को एक शिकायती आवेदन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिलवानी को भी प्रस्तुत किया गया है। किन्तु आज दिनांक तक भी उक्त आवेदन पत्र पर कोई कार्यवाही नही की गई। यदि मुझ प्रार्थी को न्याय नहीं मिलता तो प्रार्थी न्याय प्राप्ति हेतु भूख हडताल आदि पर बैठने को मजबूर होगा। निवेदन है कि ब्रजेश आत्मज इमरतलाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम देवरी (मढ़िया) के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु संबंधित विभाग को आदेशित एवं निर्देर्शित करे ताकि अन्य लोगों की जान बच सके।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद