Post Top Ad
Thursday, September 29, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, विधायक के खिलाफ पूर्व विधायक ने कोर्ट में पिटीशन याचिका की थी दाखिल, हाईकोर्ट ने किया खारिज।
रायसेन/बरेली, विधायक के खिलाफ पूर्व विधायक ने कोर्ट में पिटीशन याचिका की थी दाखिल, हाईकोर्ट ने किया खारिज।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के चुनाव को निरस्त करने के लिए और दोबारा उपचुनाव कराने के लिए क्षेत्र के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल ने हाई कोर्ट में पिटीशन याचिका दाखिल की थी। जिसको लगभग 4 वर्ष से ज्यादा का समय हो गया था। आज हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के मजिस्ट्रेट के द्वारा पूर्व विधायक रामकिशन पटेल की याचिका को खारिज करते हुए विधायक देवेंद्र पटेल के पक्ष में फैसला सुनाया है। इस फैसले की खुशी को सुनते हुए क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी मनाते हुए विधायक पटेल की जीत को सत्य की जीत बताया और उन्हें बधाई दी। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी कविंद्र सिंह रघुवंशी, चौधरी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि यह जीत तो पहले से ही निश्चित थी, मगर लोगों ने अपनी ओछी हरकतों को दिखाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। आखिर सच की जीत हुई और हाई कोर्ट ने इस पिटिशन को पूरे सिरे से खारिज कर दिया। चुनाव नामांकन के समय में भी अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष पर्चा अवैध करने के लिए भी पुरजोर कोशिश की थी, मगर वहां पे मुह की खानी पड़ी थी। क्योंकि जनता का उत्साह और हुजूम इतना था कि जनमानस की भावनाओं को भी लोगों को देखना चाहिए। अब जनता में भी इसको लेकर कई तरह की प्रक्रिया चल रही है और लोगों का कहना है कि जीत आखिर जीत होती है। जनता के निर्णय को स्वीकार करना चाहिए और जनता की सेवा करना चाहिए, इसी में सभी की भलाई है, यही राजनेताओं को करना चाहिए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद