Post Top Ad
Monday, September 12, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष का साधन है - स्वामी नित्यानंद महाराज।
रायसेन/सिलवानी, श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष का साधन है - स्वामी नित्यानंद महाराज।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सिलवानी समीपस्थ ग्राम मुआर में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा एवं सत्संग के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। भगवत कथा के प्रथम दिवस मुख्य कथा व्यास ऋषिकेश से पधारे स्वामी नित्यानंद गिरी महाराज द्वारा कहा गया कि श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष का साधन हैं, श्रवण मात्र से जीव को पुण्य की प्राप्ति होती है। शांत चित्त वा प्रेम पूर्व भगवान की कथा का श्रवण करना चाइए। जिस तरह श्रावण का पूरा महीना भगवान शिव की उपासना के लिए होता है, नवरात्रि के 9 दिन मां भगवती की उपासना के लिए होते हैं उसी तरह प्रतिपक्ष के पूरे 15 दिन पितरों की उपासना के लिए होते हैं। पितृपक्ष में श्रद्धा से किया गया हर कार्य श्राद्ध कहलाता है।
हमारे पितर जितना खुश पुण्य कार्य करने से भी नहीं होते उससे ज्यादा खुश हमारे द्वारा पापों को छोड़ने से होते हैं। इसलिए पितृ पक्ष में पुण्य करने से भी ज्यादा पापों को छोड़ने का संकल्प लें, अच्छाइयों को ग्रहण करें और बुराइयों का त्याग करें। गौमाता में पितरों का वास होता है, सबसे अधिक पितृ गौ माता की सेवा करने से प्रसन्न होते हैं। वही उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल ने एवं एडवोकेट चतुरनारायण सिंह रघुवंशी ने स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं कथा श्रवण की। वही ग्राम मुआर में पितृपक्ष के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा के पहले भव्य कलश यात्रा निकली गई। सभी भक्तो ने उत्साह पूर्व कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ महिलाएं सिर पर कलश एवं भजन का गायन करती हुई श्री खेरा पति मंदिर से प्रारंभ होकर सिद्ध स्थान टेकरी धाम पर कलश यात्रा का विश्राम हुआ।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद