बेटी का बॉयफ्रेंड होने से मां को था ऐतराज, मां ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या, पति पर डाला आरोप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, September 23, 2022

बेटी का बॉयफ्रेंड होने से मां को था ऐतराज, मां ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या, पति पर डाला आरोप।

बेटी का बॉयफ्रेंड होने से मां को था ऐतराज, मां ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या, पति पर डाला आरोप।

बेटी का बॉयफ्रेंड होने से मां को था ऐतराज, मां ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या, पति पर डाला आरोप।

पंजाब। मानसा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी और इसका आरोप अपने पति पर लगा दिया। घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बोड़ावाल गांव में 20 वर्षीय युवक का उसी गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी जब लड़की की मां को हुई तो उसे ऐतराज होने लगा। लड़की की मां ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर बेटी के बॉयफ्रेंड की चाकू से हत्या कर दी। थाना सदर बुढलाडा पुलिस ने वारदात का खुलासा कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर 2022 को गुरने कलां गांव में एक युवक की लाश मिली थी। मृतक की मां के बयान पर 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक महिला व उसका प्रेमी शामिल है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक का आरोपी महिला की बेटी के साथ अफेयर था। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या की साजिश रची। हत्या के लिए महिला के पति को जिम्मेदार ठहराया। महिला के प्रेमी ने उसके पति के मोबाइल से युवक को फोन कर बुलाया था, इसके बाद चाकू से उसकी हत्या कर दी थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...