Post Top Ad
Tuesday, September 13, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
नशे में दामाद ने खोया आपा, दरवाजा बंद कर खेला खूनी खेल, महिला और बच्चे की मौत, चार गंभीर रूप से घायल।
नशे में दामाद ने खोया आपा, दरवाजा बंद कर खेला खूनी खेल, महिला और बच्चे की मौत, चार गंभीर रूप से घायल।
बिहार। गया में एक ही परिवार के 2 लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं, परिवार के चार लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रिफर किया गया। इन लोगों की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना गया शहर के रामपुर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 31 रामपुर भुंंईटोली में हुई है। वारदात को मंगलवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच घर के ही दामाद ने अंजाम दिया है। फिलहाल, घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि दामाद अफीम का नशा करता है। नशे में आपा खोने के बाद उसने इस तरह की बर्बर घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक, प्रभु मांझी मानपुर पोखरा का रहने वाला है। वह रामपुर भुंंईटोली में अपने ससुराल में ही रह रहा था। इस बीच बीते रात को उसने अपने स्वर्गीय बहनोई मुन्ना मांझी की पत्नी गीता देवी, गीता देवी की मां, गीता देवी के 3 बेटों लकी कुमार, लेदा कुमार और चिंटू कुमार पर गड़ासे से हमला किया। प्रभु मांझी ने अपनी पत्नी गोरकी देवी पर भी धारदार हथियार से वार किया। प्रभू ने दरवाजा बंद करके खंती गड़ासा और ईट से सभी पर हमला किया। इस क्रम में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, चार लोगों को गंभीर हालत में गया के बाद पटना रेफर कर दिया गया, उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद