रायसेन/मंडीदीप, शराब पार्टी के बाद हुआ विवाद तो दो नाबालिगों पर चढ़ा दी गाड़ी, एक गंभीर घायल तो दूसरे की मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, September 13, 2022

रायसेन/मंडीदीप, शराब पार्टी के बाद हुआ विवाद तो दो नाबालिगों पर चढ़ा दी गाड़ी, एक गंभीर घायल तो दूसरे की मौत।

शराब पार्टी के बाद हुआ विवाद तो दो नाबालिगों पर चढ़ा दी गाड़ी, एक गंभीर घायल तो दूसरे की मौत।

एक फोन कॉल को लेकर सुलह करने आये थे आरोपी।

रायसेन/मंडीदीप, शराब पार्टी के बाद हुआ विवाद तो दो नाबालिगों पर चढ़ा दी गाड़ी, एक गंभीर घायल तो दूसरे की मौत।

घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। ग्राम पंचायत दाहोद में रविवार-सोमवार की रात दफाई मोहल्ले में एक व्यक्ति ने पहले एक नाबालिग को रौंदा, उसके बाद एक और अवयस्क के ऊपर चार पहिया वाहन चढ़ा कर भाग गया। असल में आरोपी एवं फरियादी दोनों एक दूसरे से परिचित हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो दाहोद के व्यक्ति के यहां से किसी ने दो-तीन दिन पहले आरोपी के यहां फोन कॉल किया था, आरोपी अपने साथ अन्य परिजनों को लेकर उस फोन कॉल के संबंध में बात करने आया था। आरोपी एवं फरियादी पहले से ही भली भांति एक दूसरे से परिचित हैं। सूत्रों के अनुसार आपस में 1 घंटे बैठकर सुलह- मशवरा हुआ और उसके बाद दोनों ने शराब की पार्टी भी की, इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। आरोपी बाहर निकला और गाड़ी चालू कर ग्यारह वर्ष के बच्चे पर चढ़ा दी, फिर वाहन रिवर्स करते समय एक और नाबालिग को रौंदते हुए भाग गया।

रायसेन/मंडीदीप, शराब पार्टी के बाद हुआ विवाद तो दो नाबालिगों पर चढ़ा दी गाड़ी, एक गंभीर घायल तो दूसरे की मौत।

परिजन दोनों घायलों को दुपहिया वाहन से अस्पताल ले जा रहे थे, तभी मूंडला के पास पेट्रोल खत्म हो गया। इस दौरान सूचना पाकर नूरगंज पुलिस दाहोद पहुँच गई, घायल नही मिले तो पुलिस मंडीदीप के लिए रवाना हुई। मूंडला से दोनों घायलों को डायल 100 से सिविल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने देखकर एक बालक को मृत घोषित कर दिया, दूसरे घायल का गंभीर अवस्था मे उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, समरधा साई मंदिर के पास का निवासी अरविंद ऊईके पिता मनोहर ऊईके उम्र 23 वर्ष का विवाद वहां पर खाने-पीने के दौरान हो गया , इस दौरान वाद-विवाद हो गया। पुलिस ने बताया की अंधेरा एवं उबड़-खाबड़ मार्ग होने के कारण वाहन क्रमांक एमपी-09-वी-1572 दो बच्चो के ऊपर चढ़ा दी जिसमें एक की मौत हो गई जबकि अरुण का गंभीर अवस्था मे उपचार किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने 304, 279, 337 आईपीसी की धराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

इनका कहना है...

रविवार की रात में शराब के नशे में विवाद हुआ था, अरविंद ने वाहन को आगे-पीछे किया, इस दौरान ग्यारह वर्षीय बालक रिवेंद्र उर्फ टिप्पू पिता मलखान धुर्वे की मौत हो गई, जबकी एक घायल का उपचार किया जा रहा है।
सुरेश चन्देल, थाना प्रभारी नूरगंज

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...