पति ने सपने में देखा पत्नी का गैर मर्द से रिश्ता, उठकर चाकू से किए गर्दन और हाथों पर कई वार, किया लहूलुहान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, September 23, 2022

पति ने सपने में देखा पत्नी का गैर मर्द से रिश्ता, उठकर चाकू से किए गर्दन और हाथों पर कई वार, किया लहूलुहान।

पति ने सपने में देखा पत्नी का गैर मर्द से रिश्ता, उठकर चाकू से किए गर्दन और हाथों पर कई वार, किया लहूलुहान।

पति ने सपने में देखा पत्नी का गैर मर्द से रिश्ता, उठकर चाकू से किए गर्दन और हाथों पर कई वार, किया लहूलुहान।

एक शख्स को रात में सपना आया कि उसकी पत्नी का गैर मर्द के साथ अफेयर चल रहा है। बस इस बात से वह इतना गुस्से में आ गया कि पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। शख्स ने पत्नी के गर्दन और हाथों पर कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया और फिर मौके से फरार हो गया। घायल हालत में पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी जान बच गई। वहीं, 9 अगस्त को हुई इस घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी पति को अब जाकर अरेस्ट कर लिया गया है। करीब पांच हफ्ते बाद पुलिस उसे पकड़ पाई है। एक खबरिया वैबसाइट के मुताबिक, मामला ब्राजील के प्लैनाल्टिना का है। यहां 37 साल के एक शख्स पर आरोप है कि उसने सपने को सच मानकर पत्नी पर हमला बोल दिया। इस हमले में पत्नी बुरी तरह घायल हो गई, उसके गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना वाले दिन कपल का आधी रात को झगड़ा हो हुआ था। क्योंकि, पति ने सपना देखा था कि उसकी पत्नी का किसी और आदमी के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात को कन्फर्म करने के लिए वो नींद से उठ गया और पत्नी से बहस करने लगा। काफी देर विवाद होता रहा, लेकिन कुछ देर बाद वो फिर लेट गया। हालांकि, दोबारा जब वो उठा तो उसके हाथ में एक चाकू था। उसने पत्नी पर एक के बाद एक कई वार किए, जिसके चलते पत्नी लहूलुहान हो गई। पत्नी को मारने के बाद वो घर से भाग गया। इधर, चीख-पुकार सुनकर घरवालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसका एक आपराधिक रिकॉर्ड है, उसके खिलाफ पत्नी के हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है, जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...