Post Top Ad
Sunday, September 11, 2022
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
बुजुर्ग का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर महिला ने किया ब्लैकमेल, बेइज्जती के डर से की आत्महत्या।
बुजुर्ग का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर महिला ने किया ब्लैकमेल, बेइज्जती के डर से की आत्महत्या।
इंदौर। एक बुजर्ग की सोशल मीडिया के जरिये एक महिला से दोस्ती हुई। आरोप है कि महिला ने बुजुर्ग का आपत्तिजक वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देते हुए बुजुर्ग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इज्जत जाने का डर बुजुर्ग को ऐसा बैठा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सामने आया है कि मृतक बुजुर्ग अकेला रहता था और फ्लाइंग ऑफिसर के पद से रिटायर हुआ था। जानकारी के मुताबिक, इंदौर शहर में राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के आईपीएस कॉलेज में दो-तीन साल से स्टोर मैनेजर के पद पर पदस्थ 69 साल के बुजुर्ग विलास दलवी ने आईपीएस कॉलेज के ए ब्लॉक के क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दलवी फोन रिसीव नहीं कर रहे थे, इस बात से परेशान उनके परिजन जब कॉलेज पहुंचे तो दलवी अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले, घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने दलवी के परिजनों से पूछताछ की तो सामने आया कि वे इंदौर फ्लाइंग क्लब के सदस्य रहे हैं और फ्लाइंग ऑफिसर के पद से रिटायर हुए थे। रिटायर होने के बाद से आईपीएस कॉलेज में काम कर कर रहे थे। विलास दलवी यहीं पर अकेले रहते थे। पुलिस ने दलवी के कमरे की छानबीन की तो उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने दलवी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया, उसकी जांच की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ।
पुलिस के मुताबिक, दलवी काफी समय से अकेले थे और कॉलेज में भी अकेले ही रहते थे। इसी अकेलेपन को दूर करने के लिए दलवी ने मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई, जिसके जरिए उनका कॉन्टैक्ट एक महिला से हुआ। दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए चैटिंग भी होने लगी थी। महिला ने दलवी को इस तरीके से अपने झांसे में लिया कि दोनों वीडियो कॉल पर बात करने लगे। इस दौरान महिला ने दलवी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उनके व्हाट्सएप पर भेजा। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगी। इस बात की जानकारी बुजुर्ग ने अपने मित्र को फोन पर दी थी। फिर इज्जत खराब न हो जाए, कोई उंगली ना उठाए इससे परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी के मुताबिक, मृतक सोशल मीडिया से किसी महिला के संपर्क में थे। दोनों के बीच हुई बातचीत हमें मिली है, जिसमें महिला की ओर से बुजुर्ग को ब्लैकमेल किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है, जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद