Post Top Ad
Sunday, September 11, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
भाजपा पार्षद के भतीजे की दबंगाई :- पिता के सामने कोचिंग से लौट रही छात्रा से की छेड़छाड़, हाथ पकड़कर खींचा।
भाजपा पार्षद के भतीजे की दबंगाई :- पिता के सामने कोचिंग से लौट रही छात्रा से की छेड़छाड़, हाथ पकड़कर खींचा।
कानपुर। एक लड़के पर नाबालिग छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। आरोपी लड़का भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद का भतीजा बताया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि पहले भी आरोपी उसके साथ छेड़खानी कर चुकी है। कोचिंग आते-जाते वो उसका पीछा करता था। अब पीड़िता के पिता ने आरोपी लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के पिता ने यह भी कहा कि आरोपी के घरवालों को उसकी हरकतों में बारे में बताया था, लेकिन उन लोगों ने कोई एक्शन नहीं लिया। बताया जाता है कि पीड़िता कानपुर के चकेरी इलाके की रहने वाली है, पीड़िता कक्षा 12वीं की छात्रा है। रोज की तहर वो शुक्रवार शाम को अपनी कोचिंग से पढ़कर ई-रिक्शा से घर आ रही थी, तभी रास्ते में गणेश विसर्जन के कारण जाम लगने के कारण ई-रिक्शा रुक गया।
उसी दौरान तिलक गुप्ता नाम का लड़का अपने दो दोस्तों के साथ उसके पास आया और उसका हाथ पकड़कर बाहर खींचने लगा, लेकिन छात्रा ई-रिक्शा से बाहर नहीं आई। पूरी घटना पीड़ित छात्रा के पिता की आंखों के सामने हुई, उन्होंने आरोपी लड़के को रोका तो वह दबंगई दिखाने लगा। लोगों की भीड़ जुटते देख आरोपी अपने दोस्तों संग वहां से भाग निकला। घटना के बाद छात्रा अपने पिता के साथ कृष्णा नगर पुलिस चौकी पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी तिलक गुप्ता बीजेपी के पार्षद गोपाल गुप्ता का भतीजा है। तिलक बेटी का कोचिंग आते-जाते पीछा करता है, पहले भी दो बार छेड़छाड़ कर चुका है, तब हमने उसके परिवार को इसके बारे में बताया था, लेकिन उस बात का भी कोई असर नहीं हुआ। आरोपी ने फिर से बेटी के साथ सरे बाजार छेड़छाड़ की है, परेशान होकर अब तिलक गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामाल दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का धारा 161 का बयान दर्ज करा लिया गया है, अब धारा 164 का बयान अदालत में कराया जाएगा, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद