रायसेन, बरेली- क्षेत्र में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर होंगे अनेको कार्यक्रम | - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 14, 2026

रायसेन, बरेली- क्षेत्र में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर होंगे अनेको कार्यक्रम |

 क्षेत्र में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर होंगे अनेको कार्यक्र|

शिव धाम बापौली , नर्मदा मैया सेवा आश्रम मांगरोल , जामगढ सहित नगर में शिव बारात का भव्य आयोजन ,

मंत्री पटेल होंगे शामिल ।

रायसेन, बरेली- क्षेत्र में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर होंगे अनेको कार्यक्रम |


घातक रिपोर्टर- राकेश दुबे  ।

बरेली-

आज शिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर सहित क्षेत्र के शिव धर्मों पर बड़ी संख्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी । बता दें कि नगर सहित क्षेत्र के शिव धाम बापौली , जामगढ़ , मांगरोल सहित नगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आयोजन समितियां के द्वारा तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर विंध्याचल पर्वत माला की तलहटी में बसे बापौली में श्रद्धालुओं के द्वारा प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना कर लाल बाबा जी का आशीर्वाद दिया जाएगा । वही जामगढ़ में पर्वतों की कंदराओं में विराजे महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालु ऊंचे पहाड़ पर चढ़कर भगवान महादेव की पूजा करेंगे। तो साथ ही प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी पुल घाट मांगरोल नर्मदा मैया सेवा आश्रम पर महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान सारी रात  शिव अभिषेक भजन कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगे। आश्रम के फाउंडर सदस्य राजेंद्र पटेल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व का विस्तृत आयोजन चारों पहर की पूजन सहित आसपास ग्रामों से भक्त भारी संख्या में सम्मिलित होते हैं । आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए आश्रम के सदस्यों सहित सहयोगियों से व्यवस्थाओं को लेकर समिति के सदस्यों की पृथक पृथक टीम में बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मंत्री पटेल होगे शामिल --- 

महाशिवरात्रि पर शिव अभिषेक पूजन के लिए राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल होगे शामिल। साथ ही नगर एवं क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे पटेल।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...