दोस्त की मेरी पत्नी पर थी गंदी नजर, दोस्तों ने मिलकर की दोस्त की हत्या, चाकू से गोदा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 29, 2022

दोस्त की मेरी पत्नी पर थी गंदी नजर, दोस्तों ने मिलकर की दोस्त की हत्या, चाकू से गोदा।

दोस्त की मेरी पत्नी पर थी गंदी नजर, दोस्तों ने मिलकर की दोस्त की हत्या, चाकू से गोदा।

दोस्त की मेरी पत्नी पर थी गंदी नजर, दोस्तों ने मिलकर की दोस्त की हत्या, चाकू से गोदा।

उत्तर प्रदेश। कहते हैं शक एक बीमारी है, जो किसी को लग जाए तो आदमी कुछ भी करने पर अमादा हो जाता है। प्रयागराज के फूलपुर में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। दो दोस्तों की दोस्ती के बीच जब शक घर कर गया तो एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की जान ले ली। मामला बरिस्ता खुर्द गांव का है, यहां राजेश यादव नामक शख्स ने अन्य साथियों संग मिलकर अपने ही दोस्त राजनाथ यादव की चाकू गोदकर हत्या कर डाली। पुलिस ने जब आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। राजेश ने बताया कि राजनाथ यादव उसकी पत्नी पर गंदी नजर रखता था, इसलिए उसे मार डाला। जानकारी के मुताबिक, राजनाथ और राजेश एक साथ मुंबई में ड्राइविंग करते थे। क्योंकि दोनों प्रयागराज के रहने वाले थे, इसलिए दोनों के बीच में अच्छी दोस्ती हो गई। खास बात ये थी कि दोनों आपस में दूर के रिश्तेदार भी थे।

दोनों के बीच में तब एक शक आ गया जब राजेश यादव को ये लगने लगा की मृतक राजनाथ यादव उसकी पत्नी पर गलत नियत रखता है। इसी शक ने दोनों दोस्तों के बीच में दीवार पैदा कर दी। यही वजह थी कि दोनों के बीच में इसी बात को लेकर मुंबई में भी एक बार झगड़ा हो चुका था। फिलहाल, लड़ाई तो शांत हो गई लेकिन शक की टीस आरोपी राजेश यादव के दिल में थी। शनिवार को दोनों एक साथ मुंबई से अपने घर को वापस आए थे। उसी दिन देर रात राजनाथ यादव की डेड बॉडी एक कार में मिली थी। पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की तफ्तीश में जुट गई। वहीं, पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर दोस्त राजेश यादव, उसके भाई आलोक यादव और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

दोस्त की मेरी पत्नी पर थी गंदी नजर, दोस्तों ने मिलकर की दोस्त की हत्या, चाकू से गोदा।

घटना की तफ्तीश कर रही पुलिस छानबीन में पता चला की आरोपी राजेश यादव ने राजनाथ यादव को फोन करके पार्टी देने के नाम पर बुलाया था। वहीं, उसने साथियों के साथ मिलकर चाकू गोदकर राजनाथ को मार डाला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजेश यादव ने ही राजनाथ यादव की हत्या की है, क्योंकि उसको शक था कि राजनाथ यादव आरोपी की पत्नी के ऊपर गंदी नजर रखता है। इस बात को आरोपी ने कबूल कर लिया है। हत्या के मामले में चार लोग आरोपी हैं, जिसमें से राजेश के अलावा दो अन्य आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं। लेकिन अभी भी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने इस कत्ल में इस्तेमाल हुए चाकू को भी बरामद कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...