रायसेन, लंबे अरसे बाद शहर में हलाली नलजल परियोजना हुई शुरू, जलसंकट से शहरवासियों को मिलेगी राहत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 15, 2022

रायसेन, लंबे अरसे बाद शहर में हलाली नलजल परियोजना हुई शुरू, जलसंकट से शहरवासियों को मिलेगी राहत।

लंबे अरसे बाद शहर में हलाली नलजल परियोजना हुई शुरू, जलसंकट से शहरवासियों को मिलेगी राहत।

रायसेन, लंबे अरसे बाद शहर में हलाली नलजल परियोजना हुई शुरू, जलसंकट से शहरवासियों को मिलेगी राहत।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन शहर में एक बार फिर से हलाली नलजल परियोजना शुरू हो गई है। पिछले लगातार 1 माह से बंद पड़ी इस हलाली नलजल परियोजना के कारण रायसेन शहर में पीने के पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची थी। हम आपको यह बता दें कि अति वर्षा के कारण हलाली डैम में पानी अधिक आ जाने के कारण इंटेकबेल बैल डूब गया था। साथ ही मुख्यमंत्री हलाली नलजल परियोजना को बंद कर दिया गया था। लेकिन इस एक माह में रायसेन शहर में पानी की समस्या बरकरार रही तो नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने ट्यूबवेल से टैंकरों के माध्यम से पानी एकत्र करके रायसेन शहर में पानी की समस्या को कुछ कम करने का प्रयास किया था। लेकिन अब एक बार फिर यह हलाली नलजल परियोजना शुरू हो गई है तो इसके बाद अब शहर में पानी की समस्या काफी हद तक नहीं रहेगी। वही नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर अभिषेक मालवीय ने बताया कि पिछले 36 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इस नलजल परियोजना को बड़ी मुश्किल से शुरू किया जा सका है। वही नगरपालिका के सीएमओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दिन-रात के प्रयास करने के बाद इस हलाली नलजल परियोजना को हम शुरू कर पाए हैं। जिससे अब शहर में पानी की समस्या नहीं रहेगी और लोगों को सुबह से भरपूर पानी मिलने लगेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...