रायसेन/उदयपुरा, आदर सत्कार को भारतीय संस्कृति में दिया गया है बहुत महत्व - पं. कमलेश कृष्ण शास्त्री महाराज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, September 17, 2022

रायसेन/उदयपुरा, आदर सत्कार को भारतीय संस्कृति में दिया गया है बहुत महत्व - पं. कमलेश कृष्ण शास्त्री महाराज।

आदर सत्कार को भारतीय संस्कृति में दिया गया है बहुत महत्व - पं. कमलेश कृष्ण शास्त्री महाराज।

रायसेन/उदयपुरा, आदर सत्कार को भारतीय संस्कृति में दिया गया है बहुत महत्व - पं. कमलेश कृष्ण शास्त्री महाराज।

घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। ग्राम सिमरिया खुर्द में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के पंचम दिवस कथा में पं कमलेश कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा - आदर सत्कार को भारतीय संस्कृति में बहुत महत्व दिया गया है। प्रकृति का नियम है कि हर क्रिया की उसी अनुपात में प्रतिक्रिया होती है। सम्मान उपहार में नही मिलता। यदि हम दूसरों को सम्मान देते हैं तो हमें भी सम्मान मिलेगा और यदि नहीं देते हैं तो हमें भी सम्मान नहीं मिलेगा। मनुष्य आदर के प्रति अत्यधिक आसक्त होता है। वह सदैव आदर चाहता है। इसका कारण यह है कि उसके भीतर ईश्वर का अंश है। इसी कारण उसे आदर-सम्मान की इच्छा जागृत होती है, इसलिए यदि आप आदर चाहते हैं तो आदर बोइए, क्योंकि आदरणीय वही होते हैं, जो दूसरों को आदर देते हैं। शास्त्री जी कहा करते हैं कि बड़ों का आदर करना चाहिए। इससे यश, बुद्धि, विद्या और आयुष में वृद्धि होती है। भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण ने भी जब पृथ्वी पर अपनी लीलाएँ दिखाई तो उसमें भी उन्होंने सभी को एक-दूसरे का आदर करने की सीख दी है। यदि हम भगवान श्रीराम के जीवन को समझने का प्रयास करेंगे तो ऐसा पायेंगे कि वे किस तरह अपने बाल्यकाल से ही दूसरों के प्रति आदर-सम्मान का भाव रखते थे। यह भाव हमें शिष्टाचार, सदाचार और अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। हम अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के लिए भी जीते हैं। अपने लिए जीना स्वार्थयुक्त जीवन जीना होता है, जबकि दूसरों के लिए जीना परमार्थ युक्त-जीवन जीना होगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...