Post Top Ad
Tuesday, September 6, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
दबंगों ने नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़, विरोध किया तो मां और भाई को पीटा, पिता को जेल में डाला।
दबंगों ने नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़, विरोध किया तो मां और भाई को पीटा, पिता को जेल में डाला।
उत्तर प्रदेश। मैनपुरी से नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने उसके भाई और मां के साथ मारपीट की और बीच सड़क फायरिंग कर मौके से निकल गए। दबंगों का असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। छात्रा का कहना है कि पिछले 15 दिनों से गांव के ही कुछ युवक स्कूल आते-जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। यह मामला थाना करहल इलाके के मानिकपुर गांव का है, यहां रहने वाली छात्रा के साथ स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ की जाती थी। गांव का अभिषेक नाम का युवक उसे परेशान करता था। 31 अगस्त को लड़की का भाई आरोपी अभिषेक के घर उसकी शिकायत करने गया तो आरोपी के पिता आशीष उर्फ बिट्टा बौखला गया।
बेटे की शिकायत सुनने के बजाय उसने पीड़िता के भाई से ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार मचने पर जब छात्रा की मां मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। छात्रा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस से की तो उल्टे पुलिस ने धारा 151 के तहत उसके पिता को ही जेल में डाल दिया। पीड़िता के पिता का कहना है कि बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर जब मेरा बेटा आरोपियों के पास गया तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज के साथ मारपीट की। पुलिस से इस मामले की शिकायत की तो पुलिस ने उल्टा मुझे ही अंदर डाल दिया। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी इलाके का हिस्ट्रीशीटर है, इस वजह से बेटी ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। इस मामले पर एडिशनल एसपी ने कहा की, कुछ लोग उनके पास शिकायत लेकर आए थे। मैंने मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद