Post Top Ad
Tuesday, September 6, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
विडियो
लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा, मालकिन का नहीं पसीजा दिल, बच्चा दर्द से करहरता रहा, देखती रही महिला; देखें VIDEO
लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा, मालकिन का नहीं पसीजा दिल, बच्चा दर्द से करहरता रहा, देखती रही महिला; देखें VIDEO
उत्तर प्रदेश। दिल्ली से सटे गाजियाबाद से आए एक वीडियो ने सबको बेचैन कर दिया है। यह वीडियो थाना नंदग्राम क्षेत्र की राजनगर एक्सटेंशन चार्म्स काउंटी सोसाइटी का है। इसमें एक महिला अपने कुत्ते को लेकर लिफ्ट में जा रही थी, उसी कुत्ते ने लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को काट लिया, लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वीडियो 5 सितम्बर की शाम 6 बजे का है, वीडियो में लिफ्ट में महिला के साथ जा रहे कुत्ते ने बच्चे को काट लिया। हैरानी की बात तो ये है कि महिला का दिल तक नहीं पसीजा।
बच्चा दर्द से करहरता रहा, लेकिन महिला ने मासूम बच्चे को एक बार देखने की भी जहमत नहीं उठाई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस कुत्ते से सोसाइटी के लोग काफी परेशान हैं। इसकी शिकायत कई बार लोगों ने महिला से की थी, लेकिन महिला ने कोई कदम नहीं उठाया। अब लिफ्ट में बच्चे को काटने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, चार्म कैसल सोसायटी की लिफ्ट में मालकिन की मौजूदगी में एक बच्चे को पालतू कुत्ते द्वारा काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें मुकद्दमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद