Post Top Ad
Tuesday, September 13, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, मिश्र तालाब में मिली मरी हुई मछलियां, पानी दूषित होने के कारण हुई मौत, तर्पण करने पहुंचे लोग बदबू से परेशान।
रायसेन, मिश्र तालाब में मिली मरी हुई मछलियां, पानी दूषित होने के कारण हुई मौत, तर्पण करने पहुंचे लोग बदबू से परेशान।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन शहर के वार्ड 9 में स्थित प्राचीन मिश्र तालाब का पानी दूषित होने की वजह से हजारों की संख्या में मंगलवार की सुबह मछलिया मर गईं। वहीं, सुबह तालाब घाट पर पुरखों का तर्पण करने पहुंचे रायसेन शहर के सैकड़ों लोग बदबू से परेशान हो गए। मछलियों की मौत के बाद आसपास के सटे हुए रहवासी इलाके के लोग परेशान हैं। मिश्र तालाब के चोरों और बदबू आ रही है। वहीं जिनके घरों में ट्यूबवेल है, उन्हें भी चिंता सताने लगी है कि भू-जलस्तर खिसकने पर अगर मिश्र तालाब का पानी का चला गया तो दूषित पानी पीने की वजह से वो भी बीमार पड़ सकते हैं। मिश्र तालाब पर तर्पण करने पहुंचे शिक्षक रवि कांकर, विजय गुप्ता, मोहन राय ने बताया कि शहर के बीचों-बीच स्थित प्राचीन तालाब पर कई सालों से यहां लोग अपने पूर्वजों को श्राद्ध पक्ष में तर्पण करने पहुंचते हैं। इसका रख-रखाव नहीं होने के कारण इसका पानी दूषित हो गया। जिस कारण मंगलवार को सुबह हजारों मछलियों ने दम तोड़ दिया। जिसकी बदबू से इस तालाब पर 5 मिनट रुकना भी मुश्किल हो रहा है। सुबह सैकड़ों लोग जो तर्पण करने पहुंचे उनको बदबू से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रायसेन शहर के मिश्र तालाब पर पूरे शहर का गंदा पानी जाकर मिलता है। इसी को लेकर रायसेन नगर पालिका परिषद द्वारा दो प्रोजेक्ट बनाकर चार करोड़ 39 लाख की राशि खर्च कर डाली। इसके बाद भी मिश्र तालाब का पूरा पानी सीवेज की तरह हरा काई नुमा दिखाई दे रहा है। जबकि पास ही में 1.5 करोड़ रुपए की लागत से बना वाटर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित है। पर इसके बाद भी मिश्र तालाब का पानी दूषित है। वहीं मिश्र तालाब पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित करने के लिए करीब 2 लाख की लागत वाला रंगीन फव्वारा भी नगर पालिका परिषद द्वारा लगवाया गया था। कुछ दिन चलने के बाद फव्वारा मिश्र तालाब से गायब हो गया। पेडल बोट यहां लगवाई गई थी। उसे भी बंद कर दिया गया है। बोट भी कहीं चली गई है। इससे लाखों रुपयों की फिजूल बर्बादी हो गई पर अब तक हल कुछ नहीं निकला।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद