Post Top Ad
Tuesday, September 13, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद के प्राचार्य को दिया गया ज्ञापन।
रायसेन, विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद के प्राचार्य को दिया गया ज्ञापन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। सरकारी कॉलेजों में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एक फरमान जारी किया गया है। इस फरमान में शासकीय महाविद्यालयों में बायोमैट्रिक थंब मशीन के माध्यम से अटेंडेंस करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस मामले को लेकर विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक विदिशा के शुभम उपाध्याय ने संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद डिग्री कालेज प्राचार्य को अल्टीमेटम दिया है। ज्ञापन में बताया गया है कि मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी शैक्षणिक एवं शैक्षणिक प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस लिए जाने के लिए जारी निर्देश यह विद्यार्थियों के लिए अनुचित निर्णय है। जहां महाविद्यालयों में जहाँ शिक्षकों प्राध्यापकों की कमी है। सभी शाखाओं में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं है, वहां विद्यार्थियों की उपस्थिति और शैक्षणिक कार्य जैसी कैसे संभव होगा। साथ ही अगर शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों कुल नामांकन संख्या देखी जाए तो उस अनुपात मे वर्तमान में कई स्थान पर पर्याप्त क्लासरूम अधोसंरचना की व्यवस्था नहीं है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह स्पष्ट मानना है कि सरकार को प्राथमिकता से महाविद्यालय विश्व विद्यालयों में रिक्त पड़े पदों पर दोबारा भर्ती करनी चाहिए। झांसी, छतरपुर, छिंदवाड़ा जैसे विश्वविद्यालयों को नव घोषित महाविद्यालय के अपने भवन निर्माण की ओर क्रियाशील बनना चाहिए। आज कई महाविद्यालय विश्वविद्यालय इंटरनेट वाई-फाई की सुविधा से वंचित है। ऐसे में यह व नव प्रयोग साबित होंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विदिशा विभाग संयोजक शुभम उपाध्याय ने इस आदेश को तुरंत वापस लेने का अनुरोध करते हुए प्राध्यापकों की भर्ती प्राथमिकता से करने का जोर दिया है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद