Post Top Ad
Tuesday, September 6, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
राजगढ़/तलेन, डोल ग्यारस पर जयघोष के साथ निकले विमान, जगह-जगह हुई पूजा अर्चना।
राजगढ़/तलेन, डोल ग्यारस पर जयघोष के साथ निकले विमान, जगह-जगह हुई पूजा अर्चना।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। भादो मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भक्तिभाव से नगर के मंदिरों सें बैंड-बाजे, कीर्तन मंडली के साथ विमान डोल निकाले गए। नगर के पुरबिया पूरा मंदिर, महेश्वरी मंदिर, माली मोहल्ला मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, भोईपुरा मंदिर, बड़ा मंदिर, चौधरी पुरा मंदिर, मंडलोई पुरा मंदिर, हनुमानपुरा मंदिर आदि मंदिरों से विमान चल समारोह में शामिल हुए। विमान के साथ चल रहे श्रद्धालु हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयघोष करते हुए चल रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान विमानों में विराजमान भगवान की नगर में जगह-जगह पूजा अर्चना की गई। विमानों का चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गणेश मंदिर पहुंचा जहां पर पूजा अर्चना कर आरती के पश्चात विमानों का चल समारोह उगल नदी पहुंचा। उगल नदी पर विमानों का जल विहार व जल अभिषेक आरती हुई। तत्पश्चात भगवान के विमान वापस मंदिरों में पहुंचे, जहां महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। इस विमान चल समारोह में काफी संख्या में नगर के वरिष्ठ लोग शामिल हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद