Post Top Ad
Tuesday, September 6, 2022
चरखा दाव लगा दे पटका, बिरहुनी में पहलवानों का जमघट।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
अजीतमल। क्षेत्र के बिरूहूनी मे एक दिवसीय पिछली कई वर्षों से चल रहे जिला स्तरीय दंगल प्रतियोगिता बुढ़वा मंगल पर अखिल भारतीय दंगल का आयोजन देखने क्षेत्रीय जनता की अच्छी खासी भीड़ मौजूद रही। दंगल ग्यारह हजार रूपये छपी हुई कुश्ती अन्तिम कुश्ती दंगल का रोमांचक मुकाबले के रूप में हुई। दंगल का शुभारंभ भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया। वहीं दंगल में कुश्ती की निर्णायक की भूमिका मिन्टू भदौरिया व शिवकरन ने निभाते हुए सटीक निर्णय दिये। दंगल में औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, फिरोजाबाद, मध्यप्रदेश समेत जिले के दिग्गज पहलवानों ने दस्तक देते हुए दंगल लडा। जिसमें पहली कुश्ती जीत पहलवान कन्ननौज व निखिल चक्करनगर के बीच हुई, जिसमें जीत पहलवान ऐडा दांव लगा कुश्ती जीती। इसी क्रम में धमाका पहलान लखनऊ की भूरा पहलवान फिरोजाबाद से गांव निवासी सैनिक पवन ठाकुर ने हाथ मिलाके तीन हजार रूपये की कुश्ती छुड़ाई। दंगल में लगभग दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने दांवपेंच आजमाये। जिसमें सूर्या औरैया, धर्मवीर कनन्नौज, विपिन रानीपुरा, गोलू अखाड़ा रानीपुरा, कौशल औरैया, भूरा फिरोजाबाद, नकुल कानपुर देहात, संजय फिरोजाबाद, लवकुश जिलाजीत फिरोजाबाद, सूर्य रसूलपुर जिला जीत पहलवान ने छपी हुई कुश्ती करते हुए ऐडा दांव, चरखादाव, टंगीमार, कोडाजमार, कमरबन्द कैंची, जैसे पुराने दांव दंगल में दिखा मनोरंजन कराते हुए सभी ने कुश्ती जीती।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# खेल
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
खेल,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद