Post Top Ad
Tuesday, September 13, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, पत्नी से अवैध संबंध के शक में की हत्या, मंडीदीप पुलिस की मदद से आरोपी गिरफ्तार।
रायसेन/सिलवानी, पत्नी से अवैध संबंध के शक में की हत्या, मंडीदीप पुलिस की मदद से आरोपी गिरफ्तार।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। दिनांक 21.08.19 को फरियादी हरीराम पिता वालचंद मेहरा निवासी जैथारी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 18.08.19 को गांव के तुलाराम पाल पिता भैयालाल पाल उम्र 50 साल निवासी ग्राम जैथारी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट की है, जिससे वह घर में बेहोश पड़ा है। जिसे एम्बुलेस की मदद से इलाज हेतु सिलवानी भेजा गया था। जहां से उसे हमीदिया अस्पताल भोपाल रिफर कर दिया। इलाज के दौरान तुलाराम पाल की दिनांक 28.08.19 को मृत्यु हो गई। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुध्द अपराध के 230/19 धारा 452, 323, 302 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए विकास शाहवाल पुलिस अधीक्षक रायसेन के निर्देशन में अमृत मीना अति. पुलिस अधीक्षक एंव राजेश तिवारी एसडीओपी सिलवानी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये व अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु थाना सिलवानी की टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान साक्षियों व परिजनों से पूछताछ की गई, तथा कथनों पर संदिग्ध कबीर खान निवासी जैथारी की तलाश प्रारंभ की गई व रायसेन जिले की पुलिस द्वारा आरोपी की पतारसी हेतु संयुक्त अभियान चलाया गया। जो आरोपी कबीर खान पिता रफीक खान उम्र 25 साल निवासी जैथारी थाना सिलवानी को थाना प्रभारी मंडीदीप मनोज सिंह की मदद से दिनांक 12.09.22 को गिरफतार किया गया व आरोपी से पूछताछ की गई। जिसने बताया कि मृतक तुलाराम पाल उस पर उसकी पत्नी से अवैध संबंध होने का शक करता था तथा शराब पीकर चिल्लाचौट करता रहता था। इसी बात पर से परेशान होकर उसने मृतक को सागौन का डण्डा मारकर हत्या कर दी थी। प्रकरण का खुलासा करने व आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक मायासिंह इंचार्ज थाना प्रभारी, आर.एस. पाण्डेय चौकी प्रभारी जैथारी, उनि संतोष दांगी, प्रआर अरविन्द राजपूत, प्रभार जितेन्द्र सिंह, आरक्षक रामनरेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा प्रकरण का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरुष्कार देने की घोषणा की गई है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद