Post Top Ad
Tuesday, September 13, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
प्रेमी ने बनाई दूरी तो किन्नर ने सुपारी देकर करवा दी हत्या, मृतक के हाथ पर मिला किन्नर का नाम, उसी से खुला राज।
प्रेमी ने बनाई दूरी तो किन्नर ने सुपारी देकर करवा दी हत्या, मृतक के हाथ पर मिला किन्नर का नाम, उसी से खुला राज।
उत्तर प्रदेश। फर्रुखाबाद में एक किन्नर ने भाड़े के हत्यारों से अपने प्रेमी की हत्या करवा दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए किन्नर समेत हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस फरार दूसरे हत्यारे की तलाश कर रही है। बीते 8 सितम्बर को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन के निकट तालाब में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। इसकी पहचान रोडवेज बस चालक विपिन कुमार के रूप में हुई थी। युवक के दाहिने हाथ पर राधिका लिखा था। परिजनों की तहरीर पर फतेहगढ़ कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई। शव के हाथ पर राधिका नाम से पुलिस ने जांच शुरूआत की, पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक विपिन के अवैध संबंध किन्नर आकाश उर्फ राधिका से थे।
बीते एक साल से मृतक विपिन ने किन्नर आकाश उर्फ राधिका से दूरी बना ली थी। विपिन को अपने से दूर होते देख किन्नर आकाश उर्फ राधिका को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और राधिका ने विपिन की हत्या की योजना बनाई। उसने विपिन की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों से सम्पर्क कर सुपारी दी। राधिका ने हत्यारों दीपक ठाकुर व संजीव को एक लाख में सुपारी दी। योजना के तहत आकाश उर्फ राधिका ने बीते 8 सितम्बर को मृतक विपीन को फोन कर बुलाया और भाड़े के हत्यारों दीपक व संजीव के साथ मृतक विपिन को लेकर फतेहगढ़ क्षेत्र के पुलिस लाइन के निकट तालाब के निकट ले गए। उसे जमकर शराब पिलाई, नशे में हो जाने पर भाड़े के हत्यारों ने विपिन का गला दबाकर व चाकू से गोद कर हत्या कर दी।
शव को तालाब के निकट डालकर फरार हो गए। भाड़े के हत्यारे दीपक व संजीव को किन्नर आकाश उर्फ राधिका ने 50-50 हजार रुपये दिए। हत्या कर दीपक व संजीव दिल्ली भाग गए, दीपक ने हत्या के पैसों से एक एप्पल का मोबाइल भी खरीदा। पुलिस ने मृतक के हाथ पर लिखे राधिका नाम से जांच करते हुए हत्याकांड के आरोपी तक पहुंच गई। किन्नर आकाश उर्फ राधिका व दीपक ठाकुर को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या के पैसों से खरीदे गए एप्पल मोबाइल व आलाकत्ल चाकू को बरामद कर लिया गया। फरार हत्यारे संजीव की तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि फरार हत्यारे संजीव को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद