रायसेन/बरेली, नगर परिषद अध्यक्ष ने अखाड़े में दिखाएं करतब, धूमधाम से मनाया गया अनंत चतुर्दशी का पर्व। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, September 9, 2022

रायसेन/बरेली, नगर परिषद अध्यक्ष ने अखाड़े में दिखाएं करतब, धूमधाम से मनाया गया अनंत चतुर्दशी का पर्व।

नगर परिषद अध्यक्ष ने अखाड़े में दिखाएं करतब, धूमधाम से मनाया गया अनंत चतुर्दशी का पर्व।

रायसेन/बरेली, नगर परिषद अध्यक्ष ने अखाड़े में दिखाएं करतब, धूमधाम से मनाया गया अनंत चतुर्दशी का पर्व।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। अनंत चतुर्दशी का पर्व शहर सहित ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणेश पंडालों में विराजमान गोरी नंदन भगवान गणेश को विसर्जन के लिए नर्मदा तट सहित बारना नदी ले जाया गया। अनंत चतुर्दशी पर नरसिंह का अखाड़ा और शिव अखाड़े के उस्तादों और खिलाड़ियों ने तरह-तरह के करतब सड़कों पर दिखाएं। इनको करतब दिखाते हुए देखकर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी और बरेली हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा भी हाथों में बनेगी और तलवार लेकर अखाड़ों के बीच कूद पड़े और हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए नजर आए। इन्हें तरह-तरह के करतब दिखाते हुए देखकर देखने वाले हैरत में पड़ गए। यह पहला मौका रहा जब कोई जनप्रतिनिधि सड़कों पर करतब दिखाते हुए दिखाई दिया। इन जनप्रतिनिधियों को देखकर नगर वासियों को विश्वास है कि जहां धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर इनके द्वारा रुचि दिखाई जा रही है वहीं शहर विकास में भी इनके द्वारा कमी नहीं छोड़ी जावेगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...