Post Top Ad
Friday, September 9, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
जिंदा पत्नी की हत्या के आरोप में 6 महीने से जेल में बंद पति को पत्नी के जिंदा होने की मिल ही गई सूचना।
जिंदा पत्नी की हत्या के आरोप में 6 महीने से जेल में बंद पति को पत्नी के जिंदा होने की मिल ही गई सूचना।
बिहार। सीतामढ़ी में एक युवक अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में बीते 6 महीने से जेल में बंद है। लेकिन हर कोई उस समय हैरान रह गया जब पता चला कि युवक की पत्नी जीवित है और अपने मायके में सुरक्षित रह रही है। पुलिस ने जब महिला को जिंदा बरामद किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। दरअसल, घटना जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के परीगामा गांव की है, जहां करीब 7 महीने पहले लड़की के परिजनों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद आरोपी पति 6 महीने से जेल में बंद है। पुलिस की छानबीन में महिला अपने मायके में सुरक्षित मिली। पुलिस ने उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां उसका बयान दर्ज हुआ। पुलिस के मुताबिक, शशि कुमार अपनी पत्नी हीरा देवी की हत्या मामले में जेल में बंद है। 7 महीने पहले नेपाल के महोत्तरी जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र के वार्ड पांच निवासी विनोद नायक ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनकी बेटी हीरा देवी को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला है। उन्होंने ये भी बताया था कि महिला के शव को जला दिया गया है। महिला के पिता ने अपने दामाद शशि कुमार, उसके भाई संजय महतो और सास सुमित्रा देवी पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति शशि कुमार को 6 महीने पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। इधर जांच के दौरान पुलिस को जब पता चला कि वह जीवित है, तो सभी आश्चर्य में पड़ गए। हीरा कुमारी अपने मायके नेपाल में पाई गई है। वहीं महिला के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बाहर से कमा कर लौटने के दौरान महिला को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर उसके पति शशि कुमार ने छोड़ दिया था। महिला अपनी सूझबूझ से परिजनों के पास नेपाल पहुंच गई। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से थोड़ी अस्वस्थ है, दोनों से एक साल का एक बेटा भी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद