Post Top Ad
Wednesday, September 14, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
ब्रेकिंग, मंडीदीप के एक डॉक्टर सहित तीन सफेदपोश लोगों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।
ब्रेकिंग, मंडीदीप के एक डॉक्टर सहित तीन सफेदपोश लोगों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।
घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
मंडीदीप। मंडीदीप के एक समाज विशेष के व्हाट्सएप समूह में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मंडीदीप के एक डॉक्टर सहित अन्य 2 लोग एक संरक्षित श्रेणी के विलुप्त प्राय सांप के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वीडियो बनाने वाला उन तीनों से एक-एक कर सवाल पूछता है कि कहां से आए हो, तीनो लोग अपना नाम बताते हैं। साथ ही उनसे पूछा जाता है कि यहां क्यों आए थे, तो तीनों ने प्राय बताया कि हम यह सांप खरीदने के लिए यहां पर आए हैं। कहां से आए हैं, यह पूछने पर तीनों ने अपना निवास स्थान भोपाल बताया। आपको बता दें जिस सांप के साथ इनका वीडियो वायरल हुआ है, उसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए में बताई जाती है। मुख्य रूप से यह सांप मर्दाना ताकत बढ़ाने वाली दवाओं को बनाने के काम आना बताया जाता है। साथ ही इसको काला जादू (BLACK MAGIC) में भी लोग उपयोग करने की बात करते हैं। आपको बता दें इसमें एक सज्जन बहुत ही हाई प्रोफाइल है, जिनके बारे में कहा जाता है कि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का कार्य करते हैं। सूत्रों की मानें तो यह अपने घरों से 15-15 20-20 दिन बाहर रहते हैं। साथ ही इनकी हवाई यात्राओं की भी चर्चा नगर में की जाती है।
वही दूसरे सज्जन मंडीदीप के अंदर एक क्लीनिक चलाते हैं, इन डॉक्टर साहब पर नगर की चर्चा के अनुसार पहले भी कई कार्यवाही हो चुकी हैं। मगर अपने राजनीतिक रसूख के चलते हर बार यह बच निकलते हैं। अब देखना होगा की पुलिस प्रशासन इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्या कार्यवाही करता है। हालांकि, हम इस वीडियो की किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करते। आश्चर्यजनक बात तो यह है कि यह वीडियो उन सफेदपोश के भाई या उनके स्वयं के नंबर से ही सामाजिक व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया गया है। हालांकि, सूत्रों की माने तो वह सज्जन अपने मोबाइल का चोरी होना भी बता रहे हैं। आज सुबह ही वह किसी सिम निकालने वाली दुकान पर अपनी सिम निकलवाने के लिए गए थे। अब यह वीडियो कहां से, क्यों और किसने वायरल किया, हम इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कह सकते। हालांकि, क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर साहब ज्यादातर विवादों के घेरे में बने रहते हैं।
ग्रुप एडमिन ने बताया की दोपहर में कोई वीडियो वायरल हुआ था, जिसको मैं देख नहीं पाया। शाम के समय वीडियो देखा तो वीडियो डालने वाले नंबर को रिमूव कर रहा था। त्रुटि पूर्वक टेक्निकल जानकारी कम होने के कारण मैं खुद ग्रुप से लेफ्ट हो गया। हालांकि, जिस नंबर से वीडियो डाला है, उनका कहना है कि मेरा मोबाइल चोरी हो गया था, कोई मोबाइल का दुरुपयोग कर रहा है।
व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद