Post Top Ad
Wednesday, September 14, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, कलयुग में केवल हरि नाम संकीर्तन ही कराता है भवसागर से पार - स्वामी सदाशिव नित्यानंद गिरी महाराज।
रायसेन/सिलवानी, कलयुग में केवल हरि नाम संकीर्तन ही कराता है भवसागर से पार - स्वामी सदाशिव नित्यानंद गिरी महाराज।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। कलयुग केवल नाम अधारा, सुमिर-सुमिर नर उतरी पारा। कलयुग में केवल हरि नाम संकीर्तन ही भवसागर से पार करने वाली वह नैया है, जिस पर बैठकर पाप आत्मा भी भव से पार हो जाती है। कहा गया है कि सतयुग में यज्ञ, द्वापर में दान, त्रेता में तप की बड़ी महिमा थी ।लेकिन इन सब में कलयुग में राम नाम की महिमा को बड़ा ही महान बताया गया है । इस कलिकाल में ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। उक्त बातें सदाशिव स्वामी नित्यानंद गिरी जी महाराज ने मुआर गांव में आयोजित श्री सिद्ध स्थान टेकरी धाम मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कही। कहते हैं कि भगवान कृष्ण के गोलोक धाम जाने के बाद पांचो पांडव द्रोपदी के साथ स्वर्गारोहन करने को चले, साथ ही पुत्र परीक्षित को हस्तिनापुर का राजा बनाया गया। एक दिन महाराज परीक्षित घोड़े पर सवार होकर प्रजा का हाल जानने के लिए निकले, एक जगह उन्होंने देखा कि एक मोटा काला व्यक्ति एक गाय और एक बैल को मार रहा था, परीक्षित ने पूछा तू कौन है, जो मेरे राज्य में गाय, बैल को मार रहा है। व्यक्ति बोला मैं कलयुग हूं और द्वापर समाप्त हो गया है। कलयुग का समय आ गया है, तब राजा ने कहा मेरे होते तू नहीं आ सकता। तब कलयुग ने प्रार्थना की तो परीक्षित ने कलयुग को रहने के लिए पांच स्थान दिए। पहला जुआ में, दूसरा शराब-मदिरापान में, तीसरा वेश्यागमन, चौथा हिंसा, पांचवा चोरी के सोने में। यह 5 स्थान देकर राजा परीक्षित घर आए और अपने पूर्वजों द्वारा युद्ध में जीत गया जरासन्ध का मुकुट सिर पर धारण किया और कलयुग राजा के सिर पर चढ़ गया। राजा शिकार खेलने वन में गए भूख प्यास लगी तो एक महात्मा श्रमिक जी के आश्रम में गए। महात्मा समाधि में थे तो राजा का सत्कार नहीं कर पाए तो राजा क्रोधित हो गए और वही पर मरे हुए सर्प को अपनी बाण की नोक से उठाकर महात्मा के गले में डाल दिया। यह बात महात्मा के पुत्र श्रंगी को पता चली तो उस ऋषि बालक ने उन्हें श्राप दिया जिसने भी मेरे पिता के गले में मरा हुआ सर्प डाला है। आज से 7वे दिन तक्षक नाम के सर्प के काटने से उसकी मृत्यु हो जाएगी। इसके बाद सुखदेव जी द्वारा गंगा तट पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा राजा को सुनाई, उनका उद्धार किया। इसी के साथ गाय की वर्तमान दशा पर भी प्रकाश डाला। गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। भगवान के 24 अवतारों का भी एक संक्षिप्त में वर्णन किया गया। ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि निर्माण की कथा कही गई।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद