Post Top Ad
Thursday, September 8, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नीरज सक्सेना के साथ मुख्यमंत्री और जिला अध्यक्ष ने किया पौधारोपण।
रायसेन, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नीरज सक्सेना के साथ मुख्यमंत्री और जिला अध्यक्ष ने किया पौधारोपण।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार से गौरवान्वित कराने वाले शिक्षक नीरज सक्सेना की मध्यप्रदेश में ही नहीं समूचे देश में चर्चा हो रही है। रायसेन जिले के शासकीय प्राथमिक शाला सालेगढ़ में पदस्थ शिक्षक नीरज सक्सेना को जनजाति इलाके में शिक्षा के स्वरूप को बदलने के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके जुनून की बदौलत भील जनजाति क्षेत्र के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में वृद्धि हुई है। बुनियादी आवश्यकताओं में सुधार कर उन्होंने एक आदर्श स्कूल स्थापित किया है। कायाकल्प कर एक स्कूल को स्मार्ट स्कूल बना दिया जो देश के लिए प्रेरणा बन चुका है। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नीरज सक्सेना को प्रदेश का नाम रोशन करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा कि नीरज पर मध्य प्रदेश को गर्व है। भोपाल के स्मार्ट पार्क में नीरज सक्सेना के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और रायसेन जिले के जिला अध्यक्ष इनके नेतृत्व में भाजपा को चुनाव में रायसेन जिले में ऐतिहासिक जीत मिली है, ऐसे जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश के साथ पौधरोपण किया। मनोज दुबे, हेमलता सक्सेना और संजय सक्सेना भी पौधरोपण में सम्मिलित हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद