EOW की टीम ने ईसाई धर्मगुरु के घर और ऑफिस पर मारा छापा, करोड़ों के फीस घोटाले का आरोप, मिले 1 करोड़ कैश और विदेशी मुद्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 8, 2022

EOW की टीम ने ईसाई धर्मगुरु के घर और ऑफिस पर मारा छापा, करोड़ों के फीस घोटाले का आरोप, मिले 1 करोड़ कैश और विदेशी मुद्रा।

जबलपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार सुबह जबलपुर में "द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया" के चेयरमैन बिशप पीसी सिंह के घर और ऑफिस पर दबिश दी। शुरुआती पड़ताल में उनके पास 1 करोड़ से ज्यादा की नकदी के अलावा विदेशी मुद्रा भी मिली है। कैश गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। बिशप पर सोसायटी के स्कूलों को फीस के रूप में मिले ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले का आरोप है। जिसे उन्होंने निजी कामों में खर्च किया और धार्मिक संस्थानों को ट्रांसफर कर दिया।

EOW की टीम ने ईसाई धर्मगुरु के घर और ऑफिस पर मारा छापा, करोड़ों के फीस घोटाले का आरोप, मिले 1 करोड़ कैश और विदेशी मुद्रा।

इसके अलावा उन पर संस्था का मूल नाम, खुद की मर्जी से बदलकर चेयरमैन की कुर्सी पर काबिज होने का आरोप भी है। EOW की टीम बिशप के घर और ऑफिस से उनके द्वारा की गई वित्तीय गड़बड़ियों के दस्तावेज खंगाल रही है और खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। EOW अफसरों के मुताबिक, दबिश के दौरान संस्था के चेयरमैन के गबन के दस्तावेज टीम खोज रही है। उन पर आरोप है कि उन्होंने संस्था का मूल नाम भी बिना अधिकृत स्वीकृति के खुद ही बदल दिया। साथ ही वह अपनी मर्जी से संस्था के चेयरमैन बन गए।

EOW की टीम ने ईसाई धर्मगुरु के घर और ऑफिस पर मारा छापा, करोड़ों के फीस घोटाले का आरोप, मिले 1 करोड़ कैश और विदेशी मुद्रा।

EOW एसपी के मुताबिक, "द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया डायोसिस" के चेयरमैन बिशप पीसी सिंह और तत्कालीन असिस्टेंट रजिस्ट्रार बीएस सोलंकी के खिलाफ शिकायत मिली थी। इन दोनों पर 2.7 करोड़ के फीस घोटाले का आरोप है। दरअसल, संस्था को अलग-अलग शैक्षणिक संस्थाओं में पढ़ रहे स्टूडेंट्स की फीस से करीब 2.7 करोड़ रुपए मिले थे। चेयरमैन बिशप पीसी सिंह ने इन पैसों को धार्मिक संस्थाओं को ट्रांसफर और खुद के निजी कामों में खर्च करके पद का दुरुपयोग किया। दोनों ने यह गड़बड़ी वित्तीय वर्ष 2004-05 से 2011-12 के बीच की। मामले की शुरुआती जांच के बाद डीएसपी ने बिशप पीसी सिंह के नेपियर टाउन स्थित घर और ऑफिस में बुधवार सुबह छापामार कार्रवाई की है।

EOW की टीम ने ईसाई धर्मगुरु के घर और ऑफिस पर मारा छापा, करोड़ों के फीस घोटाले का आरोप, मिले 1 करोड़ कैश और विदेशी मुद्रा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...