पत्नी ने पति पर कराया केस दर्ज तो पति ने बदला लेने के लिए की घिनोनी हरकत, 30 दोस्तों को दिया पत्नी का मोबाइल नंबर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 8, 2022

पत्नी ने पति पर कराया केस दर्ज तो पति ने बदला लेने के लिए की घिनोनी हरकत, 30 दोस्तों को दिया पत्नी का मोबाइल नंबर।

पत्नी ने पति पर कराया केस दर्ज तो पति ने बदला लेने के लिए की घिनोनी हरकत, 30 दोस्तों को दिया पत्नी का मोबाइल नंबर।

पत्नी ने पति पर कराया केस दर्ज तो पति ने बदला लेने के लिए की घिनोनी हरकत, 30 दोस्तों को दिया पत्नी का मोबाइल नंबर।

उत्तर प्रदेश। कानपुर से पति-पत्नी की लड़ाई का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया तो पति ने बदला लेने का एक ऐसा तरीका निकाला जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने के लिए उसका फोन नंबर 30 दोस्तों में बांट दिया और उनसे अश्लील मैसेज भिजवाए। मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत की, उन्होंने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह मामला चकेरी इलाके का है, यहां रहने वाले आकाश की शादी 2019 में श्याम नगर की रहने वाली महिला से हुई थी। शादी के 2 साल बाद दोनों में टकराव शुरू हो गया, पत्नी का आरोप है कि आकाश के घर वालों ने झूठ बोलकर शादी की। आकाश कुछ करता नहीं था, इस बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। उसके माता-पिता ने शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए थे। महिला का आरोप है कि साल 2021 में उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाला, कई बार समझौते का प्रयास किया गया। लेकिन जब बात नहीं बनी तो मैंने 2022 में आकाश के खिलाफ और उसके परिवार के खिलाफ दहेज एक्ट में मामला दर्ज कराया।

इसके बाद आकाश इतना नाराज हो गया कि उसने अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए उसका फोन नंबर 30 दोस्तों में बांट दिया। इसके बाद उसे अश्लील मैजेस, फोटो और वीडियो आने लगे। महिला का कहना है कि इसकी शिकायत उसने स्थानीय थाने में की लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए उसे कमिश्नर के पास अपनी शिकायत लेकर आना पड़ा। वूमैन सेल की एसीपी को इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि उसने अपने पति आकाश और उसके पति के खिलाफ दहेज एक्ट में एफआईआर दर्ज कराई है। उसे बदनाम करने के लिए पति ने उसका फोन नंबर अपने दोस्तों को बाट दिया। जिसके बाद से उसके पास गंदे-गंदे मैसेज और वीडियो आने लगे। मैं थक गई हूं अब जीना मुश्किल हो गया है, इसलिए मुझे न्याय के लिए पुलिस कमिश्नर साहब को अपना एप्लीकेशन देने आना पड़ा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...