Post Top Ad
Thursday, September 29, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
हरदा
MP देखें वीडियो : बढ़ रहे स्कूल आते-जाते छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले के मामले, छात्रा ने ठुकराया युवक का शादी के लिए प्रपोजल, बीच सड़क पर रोककर पर मारे थप्पड़।
MP देखें वीडियो : बढ़ रहे स्कूल आते-जाते छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले के मामले, छात्रा ने ठुकराया युवक का शादी के लिए प्रपोजल, बीच सड़क पर रोककर पर मारे थप्पड़।
हरदा। अभी बीती 26 तारीख को है रायसेन जिले के गोहरगंज क्षेत्र में एक ग्रामीण आदिवासी छात्रा के स्कूल से घर लौटते वक्त अज्ञात आरोपी ने हमला किया था वही कुछ दिन पहले राजधानी भोपाल के स्कूल बस ड्राइवर ने भी एक नाबालिक मासूम के साथ छेड़खानी की हरकत की थी वहीं पिछले हफ्ते रायसेन जिले के मंडीदीप के एक नामचीन स्कूल में भी स्कूल शिक्षक द्वारा छात्राओं की कॉपी में मीट में और आई लव यू जैसे मैसेज लिखने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है कि हरदा जिले में एक नया मामला सामने आया है।
जिले में एक स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने लड़की से ना सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि बीच सड़क पर उसे जोर से थप्पड़ भी मारा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित छात्रा द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दो युवको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वायरल वीडियो में देख सकते है कि युवक सड़क किनारे खड़ा है और छात्रा का इंतजार कर रहा है।
जैसे ही छात्रा उसे नजर आती है वो उसे रोककर बात करने की कोशिश करता है। छात्रा उससे बात करने से इनकार कर देती है और वहां से जाने का प्रयास करती है। लेकिन आरोपी युवक फिर से रोकता है, लड़की बार-बार घर जाने की बात ही कहती है। जब छात्रा उसकी बात नहीं मानती तो वह जोर से थप्पड़ लगाकर वहां से फरार हो जाता है। इस घटना का वीडियो आरोपी युवक के दोस्त ने बनाया जो दूर मोटरसाइकिल पर बैठा था।
यह घटना हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है, छात्रा दसवीं क्लास में पढ़ती है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस सात दिन तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर को शाम करीब 5 बजे के आसपास जब वह अपनी सहेलियों के साथ स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी, तभी रास्ते में वेयरहाउस के सामने आरोपी आनंद अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था। इस दौरान आरोपी ने उसकी सहेलियों को जाने दिया और उसका हाथ पकड़ लिया और कहने लगा कि 'मैं तुझसे शादी करना चाहता हूं, मेरी गाड़ी पर बैठकर मेरे साथ चल'। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसने हाथ जोड़े और घर जाने के लिए कहा और उसका ऑफर ठुकरा दिया, इस पर वो आग बबूला हो गया। पहले उसने छेड़छाड़ करते हुए कुछ कहा फिर जोर से मेरे गाल पर थप्पड़ जड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा की शिकायत पर रास्ता रोककर छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी आनंद ठाकरे व उसके हंडिया निवासी दो अन्य दोस्तों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा हरदा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वो पीड़िता के घर कलेक्टर ऋषि गर्ग के साथ गए थे। परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया है, इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
# हरदा
Share This
About Ghatak reporter
हरदा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद