पूर्व विधायक के शराब माफिया भांजे ने नायब तहसीलदार को किया अगवा, SDM पर किया हमला, गाड़ी पर भी किया पथराव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, September 14, 2022

पूर्व विधायक के शराब माफिया भांजे ने नायब तहसीलदार को किया अगवा, SDM पर किया हमला, गाड़ी पर भी किया पथराव।

पूर्व विधायक के शराब माफिया भांजे ने नायब तहसीलदार को किया अगवा, SDM पर किया हमला, गाड़ी पर भी किया पथराव।

पूर्व विधायक के शराब माफिया भांजे ने नायब तहसीलदार को किया अगवा, SDM पर किया हमला, गाड़ी पर भी किया पथराव।

धार। कुक्षी में पदस्थ एसडीएम नवजीत सिंह पंवार और नायब तहसीलदार राजेश भिड़े पर माफिया ने हमला कर दिया। एसडीएम मंगलवार को टीम के साथ शराब से लदे ट्रक का पीछा कर रहे थे। ट्रक के पीछे चल रही स्कॉर्पियो में बैठे पूर्व विधायक के भांजे और उसके साथियों ने टीम को रोककर गाड़ी पर पथराव कर दिया। इससे गाड़ी के कांच टूट गए, उन्होंने दो हवाई फायर भी किए। इसके बाद आरोपी नायब तहसीलदार को अपनी गाड़ी में अगवा कर ले गए। पुलिस टीम पीछे लगी तो कुछ दूर ले जाकर उन्हें छोड़कर भाग गए। टीम पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी कुक्षी के पूर्व विधायक व वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराडे का सगा भांजा बताया जा रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है। ट्रक मंगलवार को शराब लेकर कुक्षी से आलीराजपुर की ओर जा रहा था। एसडीएम नवजीव सिंह पंवार को इसकी सूचना मिली थी, उन्होंने नायब तहसीलदार को साथ लेकर ट्रक का पीछा किया। रास्ते में ढोल्या और आली के बीच ट्रक के साथ चल रही स्कॉर्पियो में बैठे लोग उतरे और अधिकारियों से बहस करने लगे। इसके बाद अचानक शराब माफिया से जुड़े लोगों ने नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला करते हुए हवाई फायर कर दिए। सरकारी गाड़ी का आगे का कांच फोड़ दिया। हमलावरों ने नायब तहसीलदार को अपनी गाड़ी में डाल लिया। इधर, कुक्षी पुलिस भी हमलावरों के पीछे लग गई। इसके बाद आरोपी नायब तहसीलदार को छोड़कर भाग निकले। बाद में आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त यशवंत धनोरे और SP आदित्य प्रतापसिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पूर्व विधायक के शराब माफिया भांजे ने नायब तहसीलदार को किया अगवा, SDM पर किया हमला, गाड़ी पर भी किया पथराव।

मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच टीम का गठन किया गया है। इस टीम में एडीएम श्रृंगार श्रीवास्‍तव को अध्यक्ष, जबकि धार एसडीएम और तहसीलदार को सदस्‍य के रूप में नियुक्‍त किया गया है। कलेक्‍टर डॉ. पंकज जैन ने बताया कि समिति घटना के कारण एवं पहलुओं की जांच करेगी। शराब के परिवहन और आबकारी विभाग से कहां चूक हुई, इसकी भी जांच की जाएगी। आबकारी विभाग के मुताबिक ट्रक में गोवा, लंदन और बॉम्बे ब्रांड की विस्की की पेटियां मिलीं। ट्रक बड़वानी की ओर से धार की ओर आया था, इसी बीच पूरा घटनाक्रम हुआ है। ट्रक को खाली करवाया जा रहा है। शराब की पेटियों की गिनती पूरी होने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। SP ने बताया कि सर्च के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सुखराम निवासी आलीराजपुर के साथी मुकाम पुत्र भादू को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।

पूर्व विधायक के शराब माफिया भांजे ने नायब तहसीलदार को किया अगवा, SDM पर किया हमला, गाड़ी पर भी किया पथराव।

मंगलवार सुबह हुई इस घटना के बाद दोपहर के समय इंदौर कमिश्नर पवन शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता और डीआईजी ग्रामीण चंद्रशेखर सोलंकी भी घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पर कमिश्नर और डीआईजी ने धार कलेक्टर व एसपी से पूरा घटनाक्रम समझाया। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। उन्होंने जांच की मांग करते हुए लिखा- आपके शासन में जब प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं तो जनता की सुरक्षा की आशा करना बेमानी ही है। हमले का मुख्य आरोपी सुखराम भाजपा शासन में पूर्व मंत्री का रिश्तेदार है, भाजपा के प्रदेश मंत्री का रिश्तेदार भी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...