खंडवा, 40 यात्रियों से भरी बस नदी में गिरि, दो टीचर समेत तीन की मौत, ओवरटेक करने में हुआ बड़ा हादसा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, September 14, 2022

खंडवा, 40 यात्रियों से भरी बस नदी में गिरि, दो टीचर समेत तीन की मौत, ओवरटेक करने में हुआ बड़ा हादसा।

40 यात्रियों से भरी बस नदी में गिरि, दो टीचर समेत तीन की मौत, ओवरटेक करने में हुआ बड़ा हादसा।

खंडवा, 40 यात्रियों से भरी बस नदी में गिरि, दो टीचर समेत तीन की मौत, ओवरटेक करने में हुआ बड़ा हादसा।

खंडवा। जिले में बड़ा बस हादसा हुआ है, बस हादसे में घायल हुए लोगों में तीसरी मौत होने की जानकारी आई है। दौड़वा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक तिलोकचंद कलमें को इंदौर रैफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कलमें बांसवा के निवासी थे, जो कि घटनास्थल से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर उनका गांव था। वे दौड़वा स्कूल के पास से बस में सवार हुए थे। उनके साथ अतिथि शिक्षक राधा वर्मा भी बस में सवार हुई थी, जिनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अब तक एक शिक्षक और महिला टीचर समेत दो यात्रियों की मौत की सूचना है। 20 से ज्यादा यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं। मंगलवार शाम स्टेट हाईवे-27 से बस भूतिया नदी में गिर गई। हादसा सनावद और धनगांव के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि बस में 40 पैसेंजर सवार थे। घटनास्थल पर इमरजेंसी 108 की 7 एंबुलेंस पहुंचाईं गईं। घायलों को धनगांव और सनावद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खंडवा, 40 यात्रियों से भरी बस नदी में गिरि, दो टीचर समेत तीन की मौत, ओवरटेक करने में हुआ बड़ा हादसा।

खंडवा से एसपी विवेक सिंह और कलेक्टर अनूप कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। बस खंडवा से इंदौर जा रही थी। एसपी के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद मदद के लिए पुलिस बल और रेस्क्यू टीम को तुरंत रवाना कर दिया गया। इसी दौरान खंडवा और सनावद अस्पताल में इमरजेंसी के लिए मैसेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, बस के नदी में गिरने की सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण किनारे से नदी में उतरे और लोगों को बाहर निकालने में मदद की। बस के नदी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही की नदी में पानी कम था। इससे यात्रियों को संभलने का मौका मिल गया। यात्रियों ने बस का दरवाजा खोला और बाहर निकले। इसके बाद कुछ यात्री खिड़की के सहारे भी बाहर निकले। ग्रामीणों ने यात्रियों को रस्सी के सहारे बाहर निकलने में मदद की।

खंडवा, 40 यात्रियों से भरी बस नदी में गिरि, दो टीचर समेत तीन की मौत, ओवरटेक करने में हुआ बड़ा हादसा।

बताया जा रहा है कि नदी से पुल की ऊंचाई करीब 10 फीट है। बस ड्राइवर ने आगे जा रही गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान ये हादसा हो गया। बारिश की वजह से रोड पर फिसलन है। हादसे के बाद खंडवा इंदौर के बीच यातायात को रोक दिया गया। घायलों को ले जाने के लिए रोड को क्लीयर किया गया। दोनों और करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। यात्रियों के रेस्क्यू के बाद रोड पर दोबारा ट्रैफिक शुरू कराया गया।

खंडवा, 40 यात्रियों से भरी बस नदी में गिरि, दो टीचर समेत तीन की मौत, ओवरटेक करने में हुआ बड़ा हादसा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...