Post Top Ad
Tuesday, September 6, 2022
Home
अपराध
झारखंड
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
वायरल न्यूज़
विडियो
SDPO ने पत्नी पर लगाया रेप की धमकी देकर शादी करने का आरोप, कहा - 'मैं फंस गया'; अब VIDEO किया वायरल
SDPO ने पत्नी पर लगाया रेप की धमकी देकर शादी करने का आरोप, कहा - 'मैं फंस गया'; अब VIDEO किया वायरल
झारखंड। एक पुलिस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी उनके साथ मारपीट करती है और फिर उनके खिलाफ ही उल्टा मारपीट का मामला दर्ज करवा देती है। अधिकारी ने पत्नी पर शारीरिक, परिवारिक और भीषण मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रामगढ़ के Deputy SP किशोर रजक ने 3 सितंबर को एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में किशोर रजक ने नाखून से बने निशान को दिखाया, उन्होंने कहा कि पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने उन्हें घायल कर दिया और फिर घर से भाग गई। वीडियो शेयर करते हुए SDPO ने लिखा- पत्नी ने मुझपर अनगिनत बार हमले किए हैं। पत्नी के क्रुर, हिंसक व्यवहार से बच्चा उससे नफरत करता है। उसको देखने भर से चिल्लाने लगता है। मेरे ना रहने पर मजबूरी में उसको रहना पड़ता है। आज सुबह हिंसा का विडियो देखें।
किशोर रजक ने पत्नी गंभीर आरोप लगाते हुए आगे कहा- वर्षा श्रीवास्तव के सैकड़ों फेसबुक वीडियो और पोस्ट को देखें, उसका इरादा पता चलेगा जैसे-
1. मुझे, मेरे माता-पिता और परिवार की छवि को धूमिल करना
2. हर हाल में मुझे SDPO Ramgarh के पद से हटवाना
3. हजारों करोड़ों रुपए की चाहत और वसूली
4. अपने अपराधिक इतिहास को छुपाने के लिए असमाजिक तत्वों और कुछ नेताओं से मिलकर मेरे खिलाफ अभियान चलाकर कुछ माननीय विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री और सरकार की छवि धूमिल करना और तीखी आलोचना करना।
पोस्ट के आखिर में SDPO किशोर रजक ने लिखा- मेरे रहते बच्चा किसी भी कीमत पर अपनी मां के पास नहीं जाएगा। बच्चा, मां को देखते ही मेरी तरफ भागता है, रोता है, चिल्लाता है। पुलिस, न्यायलय, सामाजिक संस्थाएं, महिला संस्थाएं जो भी चाहें, इसकी परीक्षा कर सकता है।
वीडियो को दोबारा शेयर करते हुए SDPO किशोर रजक ने बताया कि इस मामले में पत्नी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। उन्होंने लिखा- दिनांक 03/09/22 को पत्नी ने अचानक मुझपर हिंसक हमला किया और मुझे लहूलुहान कर दी और घर से भाग गई, जिसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। पोस्ट में SDPO किशोर रजक ने बताया- पत्नी के भागने के बाद मुझपर उल्टा मारपीट का आरोप ना लगे इसलिए मैंने बंगले के तीनों दरवाजे अंदर से बन्द कर दिया और सभी दरवाजा तब खोला जब एक DSP, एक इंस्पेक्टर और एक दर्जन सब-इंस्पेक्टर अधिकारी आवास में पहुंचे। पत्नी ने भी तीन लाइव वीडियो बनाए जिसमें वह मुझे दरवाजा खोलने के लिए बोल रही थी।
SDPO ने आगे लिखा की इसके उपरांत उक्त सभी अधिकारी आवास में ही मौजूद थे और पूछताछ जारी थी कि पत्नी अचानक आवास से गायब हो गई। बाद में पता चला कि पत्नी मुझपर मारपीट का आरोप लगाते हुए रामगढ़ के एक हॉस्पिटल में भर्ती हो गई है। आज दो दिन बाद कुछ घंटे पहले पता चला कि पत्नी ने मेरे ही खिलाफ रामगढ़ महिला थाना में 498a का केस उसी दिन दर्ज करवा दिया है। यही नहीं केस में मेरे दो भाई और अज्ञात पर भी केस कर दिया गया है। पोस्ट के आखिर में SDPO किशोर रजक ने लिखा- पत्नी ने रेप की धमकी देकर मुझसे शादी की है। शादी से पूर्व वह कम से कम पांच एफआईआर अधिकारियों पर की थी। पत्नी ने अबतक मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ छह प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
इससे पहले अप्रैल महीने में वर्षा ने किशोर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। तब वर्षा ने कहा था कि उनके पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध है और उस महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं। वर्षा का आरोप है कि किशोर उनके साथ घर पर मारपीट करते हैं और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करते हैं। वर्षा ने किशोर के माता-पिता पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। तब वर्षा ने कहा था कि 15 अप्रैल को वह अपने ढाई साल के बेटा विक्की के साथ अपने ससुराल बोकारो गई हुई थीं, जहां ससुराल वालों ने उनके साथ खूब मारपीट की और घर से निकाल दिया। मामले को लेकर तब वर्षा ने बोकारो जिले के चास थाने में मामला भी दर्ज करवाया था।
Tags
# अपराध
# झारखंड
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# वायरल न्यूज़
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद