सब इंस्पेक्टर पिता की बेटे ने बेलन से पीट-पीटकर की हत्या, पिता ने छोटी सी बात को लेकर बेटे को डांटा था। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, September 6, 2022

सब इंस्पेक्टर पिता की बेटे ने बेलन से पीट-पीटकर की हत्या, पिता ने छोटी सी बात को लेकर बेटे को डांटा था।

सब इंस्पेक्टर पिता की बेटे ने बेलन से पीट-पीटकर की हत्या, पिता ने छोटी सी बात को लेकर बेटे को डांटा था।

सब इंस्पेक्टर पिता की बेटे ने बेलन से पीट-पीटकर की हत्या, पिता ने छोटी सी बात को लेकर बेटे को डांटा था।

दिल्ली। सराय रोहिल्ला में आरपीएफ के जवान की उसके नाबालिग बेटे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त को नॉर्थन रेलवे के पहाड़गंज स्थित अस्पताल से जानकारी मिली थी कि सब इंस्पेक्टर बंसी लाल को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले पर डॉक्टरों के मुताबिक, बंसी लाल को अस्पताल में मृत अवस्था मे लाया गया था। जिसके बाद स्थानीय थाने को इसकी सूचना दे दी गई थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को पता चला कि बंसी लाल की बॉडी पर 19 जख्मों के निशान मिले थे, शरीर के कई हिस्सों की हड्डी टूटी हुई थी।

मृतक के परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मृतक बंसी लाल डिप्सोमानिया से पीड़ित था। 22 अगस्त को, उसे उसके साथियों शेष नाथ और सन्नी कुमार लांबा ने नशे की हालत में उसके घर पर छोड़ा था। घर पहुंचने पर उसने अपने नाबालिग बेटे पर किसी छोटी सी बात को लेकर डांटा। बेटे को उसने गाली दी और जोर से लात मारी। जिससे वह दीवार से जा टकराया और उसके सिर पर चोट लग गई। गुस्से में बेटे ने पिता को बैलेन से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक बंसी लाल का अपने नाबालिग बेटे से विवाद हुआ था, जिसमें उसके बेटे ने अपने पिता को धक्का दिया जिससे वो नीचे गिर गया। इसके बाद बेटे ने बेलन से इतना पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बेलन भी बरामद कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...