Post Top Ad
Saturday, September 24, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
विडियो
देखें VIDEO : मंगेतर के साथ जा रही युवती से छेड़छाड़, युवती को छोड़ने के लिए पैरों में गिरकर गिड़-गिड़ाता रहा मंगेतर।
देखें VIDEO : मंगेतर के साथ जा रही युवती से छेड़छाड़, युवती को छोड़ने के लिए पैरों में गिरकर गिड़-गिड़ाता रहा मंगेतर।
उत्तर प्रदेश। प्रयागराज में युवती से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती अपने मंगेतर के साथ जा रही थी, तभी दबंगों ने उनको रोक लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। वहीं, उसका मंगेतर दबंगों के पैर में गिरकर अपनी होने वाली पत्नी को छोड़ने की गुहार लगाता रहा। लेकिन मनचलों का दिल नहीं पसीजा और दो लड़के लगातार उस युवती से अश्लील हरकतें करते रहे। लड़की बार-बार कहती रही कि हमारी सगाई हो चुकी है, चाहे घर में पता कर लो...'
दरअसल, यह वीडियो दो दिन पहले वायरल हुआ, जिसमें दो युवक एक लड़की से अश्लील हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक लड़का उन दबंगों के पैरों में गिरकर उसे छोड़ने की गुहार लगा रहा है। इस दौरान दबंग कहते नजर आ रहे हैं- 'पैर छोड़ दे, नहीं तो बहुत मारूंगा' पीड़ित लड़की अपने मुंह को छिपा रही है और लड़का शोहदों के पैरों में गिरकर अपनी मंगेतर को बचाने और छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ा रहा है।
बताया गया कि लड़की और लड़के दोनों की सगाई हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, लड़का अपनी मंगेतर से मिलने आया था, तभी इन आरोपियों ने दोनों को पकड़ लिया और लड़की से अश्लील हरकत करने लगे। साथ ही उनमें से एक मनचला मौके पर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों का नाम वसीक, जिकरिया और माशूक है। एक आरोपी मुंबई भाग गया है और दो अभी फरार हैं। पुलिस लगातार दबिश दे रही है, जल्द उनको पकड़ लिया जाएगा।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद