Post Top Ad
Thursday, October 27, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भिंड
मध्य प्रदेश
नाबालिग 28 साल की विवाहिता के साथ भाई बनकर ससुराल में रहा, राज खुला तो बनाया बंधक।
नाबालिग 28 साल की विवाहिता के साथ भाई बनकर ससुराल में रहा, राज खुला तो बनाया बंधक।
भिंड। 17 साल का लड़का 28 साल की विवाहिता के साथ महिला के ही ससुराल में रह रहा था। खुद को बुआ का लड़का बता रखा था, दोनों का ये राज तीसरे दिन राज नहीं रहा। ससुरालवालों को पता लग गया, लड़के के पिता को खबर की गई। पिता, अपने दामाद और बेटे के दो दोस्तों को लेकर पहुंचा। सभी बंधक बना लिए गए, 2 लाख रु. फिरौती में मांगे गए। मुरैना और भिंड पुलिस को सूचना मिली कि गोरमी (भिंड) और सिहोनिया (मुरैना) से 5 लोग किडनैप हो गए हैं। पुलिस हरकत में आ गई, बंधकों को छुड़वाया। तब जाकर पता चला कि ये मामला एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का है। लड़का मुरैना का है, विवाहिता भिंड की।
17 साल का लड़का मुरैना के छत का पुरा का रहने वाला है। गढ़ी हरीक्षा, थाना गोरमी (भिंड) की 28 साल की विवाहिता से उसकी नजदीकी फोन कॉल पर बढ़ी। विवाहिता का पति बाहर रहकर कमाता है। 21 अक्टूबर को लड़का बुआ का लड़का बनकर विवाहिता के सुसराल पहुंच गया। दो दिन से रह रहे लड़के की हरकतों पर विवाहिता के ससुराल वालों को शक हुआ तो उन्होंने उससे नाते-रिश्तेदारों के बारे में बातचीत की तो वह लड़खड़ा गया। विवाहिता के परिवार ने सख्ती की तो सारा सच सामने आ गया, 23 अक्टूबर को दोनों की चोरी पकड़ी गई। महिला के पति और लड़के के पिता को सूचना दी गई, पति घर आ गया। लड़के का पिता, दामाद और बेटे के दो दोस्तों को लेकर गोरमी आया। महिला के ससुरालवालों ने सभी की पिटाई की, इसके बाद महिला के भाई को जौरा फोन किया। भाई गाड़ी लेकर आया और बहन, नाबालिग, उसके पिता, जीजा और दोनों दोस्तों को गाड़ी में डालकर जौरा ले गया, वहां सभी को बंधक बना लिया।
बंधकों में नाबालिग के दो दोस्तों में से एक दोस्त अशोक (18) भी था। 24 अक्टूबर की सुबह उसके पिता रामवीर सखवा के पास कॉल आया। कहा गया की बेटा सही सलामत चाहते हो तो दो लाख रु. का इंतजाम कर लो। नुन्हाड़ निवासी रामवीर ने बेटे के किडनैप होने की सूचना पुलिस को दी। बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह बेटा घर से निकला था। पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन पता की, तो जौरा (मुरैना) की आई। जांच में पता चला कि अशोक के साथ चार अन्य लोगों की भी पकड़ा हुआ है।
भिंड एसपी ने मुरैना पुलिस को सूचित किया, इसके बाद गोरमी और मुरैना की जौरा व सिहोनियां पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन करते हुए 25 अक्टूबर की शाम रुनीपुरा रोड पर भारत रजक के मकान से सभी अपहृतों को मुक्त करा लिया। गोरमी थाना पुलिस ने बंधक बनाने वाले भारत रजक, राजेश कुशवाह, भीमक कुशवाह निवासी जौरा और बृजराज सिंह कुशवाह निवासी खुर्द जौरा के खिलाफ अपहरण और डकैती की धाराओं में केस दर्ज किया है। मुरैना के सिहोनियां थाना अंतर्गत छत का पुरा निवासी 17 साल के लड़के की शिकायत पर भी एफआईआर हुई है। उसने बताया कि वह गढ़ी हरीक्षा गांव में महिला से मिलने गया था। गांव के मुलू कुशवाह, कृष्णगोपाल, परशुराम, लला, सूरज कुशवाह ने उसे पकड़ लिया। मारपीट की थी, इस पर आरोपियों पर मारपीट और एससी-एसटी में केस किया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भिंड
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भिंड,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद