Post Top Ad
Thursday, October 27, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, शराब पीकर वाहन चलाने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना, पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई जारी।
रायसेन, शराब पीकर वाहन चलाने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना, पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई जारी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए तो अब पुलिस द्वारा उन वाहन चालकों पर कोर्ट से करवाया जाएगा 10 हजार रुपए का जुर्माना। बुधवार को पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाकर 10 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा है। उन पर यह जुर्माना भी आरोपित करवाया गया है, जिनके खिलाफ मामला कोर्ट में पेश किया जाएगा। 15 दिन के भीतर पुलिस 32 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ चुकी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि शराब के नशे में एक्सीडेंट हो रहे है। पांच दिन के भीतर सिलवानी और बम्होरी रोड पर जो सड़क हादसे हुए है, उनमें मरने वाले लोग शराब के नशे में थे, जो नशे की हालत में वाहन चला रहे थे, जिसके कारण यह हादसे हुए है। इन हादसों को रोकने के लिए अब पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को जिले भर में 130 लोगों के चालान बनाए गए है, उनमें 10 वाहन चालक ऐसे भी मिले है, जो शराब के नशे में थे। इनके खिलाफ कोर्ट में मामला पेश किया जा रहा है। इससे पहले 22 लोगों के खिलाफ कोर्ट में प्रकरण प्रस्तुत किए गए है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद