Post Top Ad
Saturday, October 22, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री ने किया 412 लाख के राजीवनगर रोड का भूमिपूजन, 32 साल से रोड निर्माण को लेकर परेशान थे ग्रामीण।
रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री ने किया 412 लाख के राजीवनगर रोड का भूमिपूजन, 32 साल से रोड निर्माण को लेकर परेशान थे ग्रामीण।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। 32 साल से रोड निर्माण का इंतज़ार कर रहे सलामतपुर पंचायत के राजीवनगर वासियों को अब धूल और कीचड़ से निजात मिल जाएगी। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने भोपाल विदिशा मुख्यमार्ग से 2.60 किलोमीटर लंबे राजीवनगर मार्ग का भूमिपूजन कर दिया है। यह मार्ग 412.35 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा। इसका टेंडर लोक निर्माण विभाग संभाग रायसेन द्वारा भोपाल के किसी ठेकेदार को दिया गया है। भूमिपूजन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, सुनारी सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह राजपूत, विमल जैन एडवोकेट, गंगाराम चौकसे, राकेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, शानू अग्रवाल, हरीश मालवीय, राजेश लोधी, रणधीर दांगी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
यहां के ग्रामीण पिछले 32 सालों से रोड की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रोड नही बनने के कारण सूखे मौसम में धूल मिट्टी और बारिश में सर्वाधिक कीचड़ और गंदगी के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां से प्रतिदिन रेलवे का रेक पॉइंट होने के कारण पर 50 वाहन से अधिक निकलते हैं। जिसके कारण आसपास के मुख्य सड़क पर रहने वाले ग्रामीणों को धूल मिट्टी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण सर्वाधिक महिलाओं और बच्चों को दिक्कतें होती हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने सैकड़ों बार जनसुनवाई सहित नेताओं को आवेदन भी दिए थे। अब भूमिपूजन होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
सलामतपुर क्षेत्र के मज़दूर संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी को ज्ञापन देते हुए 18 साल से बंद पड़ी सूर्या फेक्ट्री को पुनः शुरू कराने एवं कस्बे में नए उद्योग शुरू कराने को लेकर एक ज्ञापन दिया है। यह ज्ञापन संगठन अध्यक्ष सुरेन्द्र मेहरा, देवेन्द्र शर्मा, मुस्तकीम मंसूरी, जितेन्द्र सेन, भवेंद्र दुबे, प्रकाश कुशवाह, प्रकाश पाल, नबल सिंह, सलाम मंसूरी, भीकम सिंह, बलराम मीणा, खिलान सिंह ने दिया है।जिसमें कहा गया है कि फेक्ट्री बंद होने से 35 गांवों के लोग बेरोजगार हो गए हैं। जिन्हें काम की तलाश में यहां से पलायन करना पड़ा। मजदूर संगठन पहले भी फेक्ट्री शुरू कराने व नए उद्योगों को सलामतपुर क्षेत्र में लगवाने के लिए धरना आंदोलन कर चुका है। स्वास्थ्य मंत्री ने ज्ञापन लेते हुए आश्वासन देते हुए कहा कि सलामतपुर में नए कारखाने लगवाने को लेकर वह मुख्यमंत्री से भी चर्चा कर चुके हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद