Post Top Ad
Saturday, October 22, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, मूलभूत सुविधाओं से मोहताज हैं पगनेश्वर के रहवासी बिजली कनेक्शन काटा, ऐसे में दीपावली का त्योहार अंधेरे में मनेगा।
रायसेन, मूलभूत सुविधाओं से मोहताज हैं पगनेश्वर के रहवासी बिजली कनेक्शन काटा, ऐसे में दीपावली का त्योहार अंधेरे में मनेगा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जनपद पंचायत सांची के अंतर्गत आने वाले ग्राम पगनेश्वर के ग्रामीण इन दिनों मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। लगभग 3000 से ज्यादा आबादी वाले इस गांव में सड़क बिजली पानी और जल निकासी के अभाव में लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला प्रभारी मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदोरिया, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा और जनपद पंचायत सीईओ बंधु सूर्यवंशी से और सरपंच ग्राम पंचायत पगनेश्वर को शिकायत कर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी बुनियादी समस्या हल नहीं की गई तो जल्द ही उग्र आंदोलन किया जाएगा। पगनेश्वर निवासी पूनम सिंह पाल नेतराम मेहरा नंदराम लोधी गौतम सिंह लोधी नेतराम लोधी डॉक्टर टीकाराम लोधी ने बताया कि बिजली बिल की आधा राशि बकाया थी। ऐसी स्थिति में बिजली कंपनी के अमले ने पगनेश्वर गांव की लाइटकनेक्शन काट दिया है। हमेशा वैसे भी नवरात्रि पर्व और दीपावली पर्व नके समय लाइट काट दी जाती है जिससे उनको परेशानी हो रही है। इसके अलावा अधूरी पड़ी सड़कें कीचड़ भरे रास्ते और जल निकासी के अभाव में घरों का गंदा पानी आम रास्ते पर भरा हुआ है ।जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।कहने को तो रायसेन जिले में 2-2 मंत्रियों जिला पंचायत अध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष होने के बाद भी ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से महरूम हैं।तेज पानी के बहाव में गांव की सीसी सड़क कटाव की वजह से उखड़ गई है।नलजल योजना भी पिछले 8-10 महीनों से बंद पड़ी है।यह बड़े शर्म की बात है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मूलभूत सुविधाओं को जल्द हल किया जाए अन्यथा आंदोलन करने के लिए हम लोग सभी मजबूर होंगे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद