Post Top Ad
Wednesday, October 19, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पार्टी से लौट रही महिला के साथ 5 युवकों ने 2 दिन तक किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, बोरी में भर सड़क पर फेंका।
पार्टी से लौट रही महिला के साथ 5 युवकों ने 2 दिन तक किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, बोरी में भर सड़क पर फेंका।
उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद में दिल्ली की एक महिला से निर्भया जैसी हैवानियत की गई। 5 युवकों ने उसे अगवाकर 2 दिन तक रेप किया। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी, इसके बाद सड़क किनारे फेंककर भाग गए। युवती सड़क किनारे बोरी में मिली, तब भी रॉड उसके उसके शरीर के अंदर थी। युवती का इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस सिलसिले में दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला, औरंगजेब उर्फ जहीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से 4 से पूछताछ की जा रही है। महिला के भाई ने के मुताबिक, घटना 16 अक्तूबर की है। बहन मेरी बर्थडे पार्टी में आई थी। पार्टी खत्म होने के बाद मैं रात साढ़े 9 बजे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर छोड़कर आ गया था, जहां बहन ऑटो का इंतजार कर रही थी। रात साढ़े 11 बजे भांजे ने फोन कर बताया कि मां घर नहीं पहुंची है। इसके बाद खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को कुछ स्कॉर्पियो सवार युवक बंदूक दिखाकर सड़क से उठाकर ले गए, स्कॉर्पियो में चार लोग थे। वे उसको एक सुनसान जगह पर लेकर गए। उस जगह एक युवक पहले से मौजूद था। पांचों ने उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद हाथ-पैर बांध दिए और बोरे में बंद करके फेंककर चले गए।
गाजियाबाद के SP सिटी के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने बताया कि वह नंदनगरी दिल्ली की रहने वाली है और एक दिन पहले अपने भाई के यहां जन्मदिन मनाने के लिए नंदग्राम क्षेत्र की बॉम्बे कॉलोनी में आई थीं। जब इनके भाई ने वापसी में इनको रास्ते में छोड़ा तो वहां से इनको कुछ लोग ले गए, जो कि इनसे पूर्व में ही परिचित हैं। 18 अक्टूबर की सुबह साढ़े 3 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि आश्रम रोड के पास एक महिला पड़ी हुई है, पुलिस वहां पहुंची और महिला को अस्पताल लेकर गई। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की चेयरपर्सन स्वाति मालिवाल ने बुधवार सुबह ट्वीट करके कहा की दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिनों तक बलात्कार किया। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी। सड़क किनारे बोरी में मिली, तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। SSP गाजियाबाद को नोटिस इशू किया है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद