भोपाल, अगर आप कर रहे सिटी बस से यात्रा तो इन बातों का रखे ध्यान, नहीं तो पर्दा गैंग आपको भी बना सकती है निशाना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, October 19, 2022

भोपाल, अगर आप कर रहे सिटी बस से यात्रा तो इन बातों का रखे ध्यान, नहीं तो पर्दा गैंग आपको भी बना सकती है निशाना।

अगर आप कर रहे सिटी बस से यात्रा तो इन बातों का रखे ध्यान, नहीं तो पर्दा गैंग आपको भी बना सकती है निशाना।

भोपाल, अगर आप कर रहे सिटी बस से यात्रा तो इन बातों का रखे ध्यान, नहीं तो पर्दा गैंग आपको भी बना सकती है निशाना।

भोपाल। यदि आप दिवाली की खरीदारी करने के लिए सिटी बसों में बैठकर बाजारों में जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। राजधानी भोपाल में 'पर्दा गैंग' फिर से एक्टिव हो गई है। कुछ सिटी बसों में 'पर्दा गैंग' और जेबकट गैंग की मौजूदगी सामने आई है। बसों में लगे CCTV कैमरों से खुलासा होने के बाद पुलिस और BCLL के अधिकारी-कर्मचारी चेकिंग करने मैदान में उतर गए हैं। यह चेकिंग त्योहार और उसके बाद भी चलती रहेगी। शहर में पिछले एक महीने के भीतर बसों में चोरी की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। सितंबर में ही पुलिसकर्मी और नर्स को पर्दा गैंग शिकार बना चुकी है। यह गैंग 10 से 12 सेकंड में ही पर्स या बैग से रुपए और सामान उड़ा देती है। सीसीटीवी कैमरों में गैंग के वीडियो भी सामने आ चुके हैं। इसके बाद महापौर मालती राय ने पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को लेटर भी लिखा था। ताकि, बसों में नियमित चेकिंग हो सके।

भोपाल, अगर आप कर रहे सिटी बस से यात्रा तो इन बातों का रखे ध्यान, नहीं तो पर्दा गैंग आपको भी बना सकती है निशाना।

महापौर के लेटर लिखने के करीब 15 दिन बीतने के बाद भी चेकिंग शुरू नहीं हुई। ऐसे में पर्दा और जेब कट गैंग फिर से एक्टिव हो गई। तीन दिन पहले ही हलालपुरा बस स्टैंड पर खड़ी सिटी बस में जेब कटी का विरोध करने पर दो जेबकतरों ने एक यात्री पर छुरे से हमला कर दिया था, इससे यात्री लहूलुहान हो गया। ये मामला सामने आने के बाद पुलिस चेकिंग करने के लिए उतर गई। मंगलवार को ही कई बसों में चेकिंग की गई, यह चेकिंग लगातार चलेगी। भोपाल में 325 सिटी बसें दौड़ती हैं, जिनमें रोज एवरेज सवा लाख यात्री सफर करते हैं। सितंबर में सामने आई 2 वारदात ने 'पर्दा गैंग' का खुलासा किया है। ये वो वारदात हैं, जिन्हें लेकर शिकायतें हुई हैं, लेकिन ड्राइवर और कंडक्टरों की मानें तो हर दूसरे-तीसरे दिन पर्स-बैग से रुपए या अन्य सामान चोरी हो रहा है। शिकायत न होने पर आगे कार्रवाई नहीं कर पाते।

पुलिसकर्मी ज्योत्सना शर्मा 2 सितंबर को एसआर-5 में सफर कर रही थी, वह सिविल ड्रेस में थी। इसके चलते गैंग की महिला उन्हें पहचान नहीं सकी। ज्योत्सना का जैसे ही स्टॉप आता है, एक महिला उनसे सटकर खड़ी हो जाती है। मौका पाते ही 10 सेकंड में पर्स से रुपए और अन्य सामान चुरा लेती है। ज्योत्सना को वारदात के बारे में भनक तक नहीं लगती और वह स्टॉप आते ही उतर जाती है। 22 सितंबर को नर्स ललिता पाटिल के पर्स से रुपए और सामान चोरी हो गया। यह वारदात भी एसआर-5 रूट की बस में हुई। नर्स जब स्टॉप पर उतरने वाली थी, तब नकाब पहनी गैंग की सदस्य ने पर्स से रुपए और सामान चुरा लिए।

भोपाल, अगर आप कर रहे सिटी बस से यात्रा तो इन बातों का रखे ध्यान, नहीं तो पर्दा गैंग आपको भी बना सकती है निशाना।

आप कर रहे है सिटी बस से यात्रा तो इन बातों का रखे ध्यान...

यदि बस में चोरी की वारदात हो या फिर कोई संदिग्ध महिला या जेबकट दिखे तो तत्काल मोबाइल नंबर-9752399966 और डायल-100 पर सूचना दें।
यदि आप बस में सफर कर रहे हैं तो किराए के लिए रुपए पहले से अलग रख लें, पर्स या जेब से ज्यादा नोट बाहर न निकालें।
आसपास यदि कोई संदिग्ध महिला है तो तुरंत ड्राइवर-कंडक्टर को जानकारी दें।
स्टॉप पर उतरते समय ध्यान रखें कि कोई संदिग्ध महिला सटकर तो नहीं खड़ी है, यदि ऐसा है तो उसे दूर रहने को कहें।
जिस समय बस में ज्यादा भीड़ हो, तब ज्यादा सावधान रहें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...