Post Top Ad
Thursday, October 20, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पंजाब
ASI अपनी ड्यूटी छोड़ मोबाइल की दुकान पर दिखा रहे थे रिवॉल्वर, अचानक चली गोली से एक की मौत।
ASI अपनी ड्यूटी छोड़ मोबाइल की दुकान पर दिखा रहे थे रिवॉल्वर, अचानक चली गोली से एक की मौत।
पंजाब। अमृतसर में एक दुकान में ASI के हाथों गोली चलने से युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए दुकानदारों और परिवार वालों ने अमनदीप अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया। परिवार के सदस्य ASI के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है, उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, अमृतसर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित लिबर्टी मार्केट में बुधवार दोपहर को ASI हरभजन सिंह मोबाइल की दुकान पर मोबाइल देखने आए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल निकालकर लोगों को दिखाई। इसी बीच रिवॉल्वर से गोली चल गई और मोबाइल दिखा रहे 27 साल के अंकुश की छाती में जा लगी। दुकानदारों ने तुरंत अंकुश को अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
ASI हरभजन सिंह लॉरेंस रोड चौकी में तैनात था। जिस समय यह हादसा हुआ, वह ऑन ड्यूटी था। ड्यूटी को बीच में छोड़कर ही वह मोबाइल लेने के लिए पहुंचा था। गोली लगने के बाद शक्ति नगर निवासी अंकुश की हालत देख ASI मौके से फरार होने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।
यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरा में कैद हो गई। घटना के बाद रात तक ASI के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया, लेकिन परिवार और दुकानदारों का गुस्सा देख पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सस्पेंड कर दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच लोगों के गुस्से को शांत करने का प्रयास कर रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# पंजाब
Share This
About Ghatak reporter
पंजाब
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद