Post Top Ad
Thursday, October 20, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
हरियाणा
ASI ने प्रेमिका के लिए कर डाली दो हातया, खुद की रची मौत की कहानी, अपने दोस्त को जिंदा जलाया।
ASI ने प्रेमिका के लिए कर डाली दो हातया, खुद की रची मौत की कहानी, अपने दोस्त को जिंदा जलाया।
हरियाणा। बहादुरगढ़ में पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एक एएसआई को डबल मर्डर के मामले में गिरफ्तार किया है। शातिर एएसआई ने पहले अपनी प्रेमिका के कहने पर उसके दूसरे ब्वॉयफ्रेंड की हत्या की फिर उस कत्ल को छुपाने के लिए अपनी हत्या की साजिश रच दी। शातिर आरोपी ने अपने ही दोस्त को कार में बिठाकर जिंदा जला दिया, ताकि लोगों को लगे कि खुद उसकी मौत हुई है। आरोपी एएसआई को बहादुरगढ़ में वन पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। बहादुरगढ़ एसपी के मुताबिक, आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड हासिल करने की कोशिश की जाएगी। दो-दो हत्याओं की साजिश रचने वाले आरोपी की पहचान बहादुरगढ़ के तेज सिंह के रूप में हुई है जो लडरावन गांव में रहता था।
आरोपी तेज सिंह दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन में विकासपुरी थाने में तैनात था, उसका बहादुरगढ़ के बुपनिया गांव में रहने वाली उषा नाम की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, बुपनिया गांव का ही रहने वाला परमवीर नाम का शख्स भी उषा से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। जानकारी के मुताबिक उषा के कहने पर ही तेज सिंह ने 6 सितंबर को परमवीर को अपने घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को बहादुरगढ़ के एक नाले में फेंक दिया। बाद में खुद को फंसता देख एएसआई ने अपनी मौत का ड्रामा रच लिया।
आरोपी एएसआई तेज सिंह ने सोनीपत के सोहटी गांव निवासी दोस्त हरिंदर को 28 सितंबर को अपने पास बुलाया। हरेंद्र ने पहले से ही शराब पी रखी थी। आरोपी एएसआई ने उसे और ज्यादा शराब पिलाई और उसके बाद अपनी आई-10 गाड़ी में दिल्ली के पंजाबखो गांव ले गया जहां ड्राइवर सीट पर दोस्त को बिठाकर उसे गाड़ी समेत जिंदा जला दिया और मौके से फरार हो गया। दो हत्याओं को अंजाम देने के बाद आरोपी एएसआई तेज सिंह दिल्ली के बक्करवाला में पहचान छुपाकर रह रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेज सिंह वहां छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर डबल मर्डर की गुत्थी सुलझा ली।
एसपी ने बताया कि आरोपी ने बड़े ही शातिर तरीके से दोनों हत्याओं को अंजाम दिया था। आरोपी एएसआई के बयान के बाद आज जब उसकी प्रेमिका उषा को गिरफ्तार किया गया, तो उषा ने पुलिस कस्टडी में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए बहादुरगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# हरियाणा
Share This
About Ghatak reporter
हरियाणा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद