रायसेन, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र परिसर में शतायु सम्मान समारोह आयोजित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, October 2, 2022

रायसेन, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र परिसर में शतायु सम्मान समारोह आयोजित।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र परिसर में शतायु सम्मान समारोह आयोजित।

रायसेन, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र परिसर में शतायु सम्मान समारोह आयोजित।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रायसेन स्थित जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र परिसर में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित शतायु सम्मान समारोह का जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू।मीणा तथा नगर पालिका अध्यक्ष शसविता जमना सेन द्वारा सरस्वती पूजन तथा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आदित्य रिछारिया अपर कलेक्टर, दिव्या भलावी डिस्ट्रिक लीगल एडवाइजर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उपस्थित दो शतायु वृद्धजनों नाथे खा उम्र 101 वर्ष तथा सुखिया बाई उम्र 100 वर्ष को एक-एक हजार रू शतायु सम्मान राशि, शाल-श्रीफल एवं साफा बांधकर सम्मानित किया गया। साथ ही नारायण प्रसाद श्रीवास्तव को महात्मा गांधी वृद्ध आश्रम में उत्कृष्ट कार्य करने एवं सभी वृद्धों को सहयोग प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया उनके द्वारा भजन प्रस्तुति भी पेश की गई। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक मनोज बाथम द्वारा वृद्धजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर  जमना सेन, अखिलेश मोनिया पार्षद फादर जैन संचालक महात्मा गांधी वृद्धाश्रम, जिज्ञासा संस्था के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर पूनम मिश्रा  जय गुरुदेव धर्म प्रचारक समिति कोमल प्रसाद बंशकार भी उपस्थित थे। गई। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक मनोज बाथम द्वारा वृद्धजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्री जमना सेन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, अखिलेश मोनिया पार्षद फादर जैन संचालक महात्मा गांधी वृद्धाश्रम, जिज्ञासा संस्था के अध्यक्ष  मुकेश ठाकुर पूनम मिश्रा तथा जय गुरुदेव धर्म प्रचारक समिति के कोमल प्रसाद बंशकार भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...