ऑनर किलिंग कांड: पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद प्रेमी को सौंपा राखी उर्फ हृदेश का शव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, October 2, 2022

ऑनर किलिंग कांड: पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद प्रेमी को सौंपा राखी उर्फ हृदेश का शव।

ऑनर किलिंग कांड: पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद प्रेमी को सौंपा राखी उर्फ हृदेश का शव।

  • प्रेमी ने ही किया ह्रदेश का अंतिम संस्कार, भाई और पिता ने युवती की हत्या कर यमुना में फेंक था शव।

ऑनर किलिंग कांड: पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद प्रेमी को सौंपा राखी उर्फ हृदेश का शव।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। औरैया जनपद के कोतवाली क्षेत्र अजीतमल में प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से शादी करने पर ह्रदेश के पिता और भाई ने राखी उर्फ हृदेश की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके हाथ पैर बांधकर यमुना में फेंक दिया था। बुधवार को युवती का शव जुहीखा गांव के पास यमुना नदी में तैरता मिला तो प्रेमी ने उसकी शिनाख्त की थी। प्रेमी ने ही युवती का वीडियो पुलिस को दिखाया। पुलिस ने शुक्रवार को ह्रदेश का शव पोस्टमार्टम के बाद प्रेमी रिशाल को सौंप दिया। प्रेमिका को शादी का जोड़ा पहनाया गया। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार रिशाल सिंह ने ही किया। आप को बता दे कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों की जगह प्रेमी को सौंप दिया था। ह्रदेश का शव देखकर प्रेमी रिशाल दहाड़ मारकर रोने लगा रिशाल के दोस्तों ने उसको ढाढस बधाया और संभाला जिसके बाद रिशाल अपनी प्रेमिका का शव लेकर कानपुर भैरोघाट चला गया जहां उसने उसका अंतिम संस्कार किया।

चार सितंबर 2021 को दोनों ने की थी शादी

एक वर्ष पहले 4 सितंबर 2021 को शादी कर चुके ह्रदेश और रिशाल को जरा भी यह संदेह नहीं था कि उनकी प्रेम कहानी का अंजाम क्या होगा और प्रेम कहानी का इस तरह से अंत होगा। शादी के दो माह तक सब कुछ ठीक ठाक रहा और जब ह्रदेश के पिता व भाई ह्रदेश को लेने रिशाल के पास गए और उनके बहकावे में आकर रिशाल ने ह्रदेश को पिता और भाई के साथ घर जाने दिया। इसके बाद से सब कुछ गडबड हो गया कुछ भी ठीक ठाक नहीं रहा। रिशाल की प्रेमिका ह्रदेश ने कई बार रिशाल को फोन कर सतर्क रहने की बात कही और जान का खतरा बताया। अब जब ह्रदेश का शव मिला तो रिशाल ने सबसे पहले ह्रदेश के पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

रिशाल ने ह्रदेश का अंतिम संस्कार कानपुर भैरों घाट पर किया

प्रेमी की तहरीर और हत्या के मुकदमे के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई को हिरासत में ले लिया है जबकि अन्य आरोपी परिजन अभी भी फरार है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने प्रेमी रिशाल को सौंप दिया। शव देखकर रिशाल फूट फूट कर दहाड़े मार रोने लगा कि अगर मुझे पता होता कि कोई पिता अपनी बेटी को इस तरह मार सकता है तो मैं पहले ही पुलिस से शिकायत कर देता। रिशाल के साथ आए हुए दोस्तों ने उसे सम्भाला, इसके बाद रिशाल शव को लेकर कानपुर चला गया। भैरोघाट पर जाकर शव को दुल्हन का जोड़ा पहनाया गया। मांग भरी गई। इसके बाद रिशाल ने उसका अंतिम संस्कार किया। रिशाल कहते है कि अब वह अपनी पत्नी के कातिलों को जब तक सजा नहीं दिला लेते तब तक उन्हें सकुन नहीं मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...