भोपाल, पार्टनर के पास दूसरी लड़की का आया कॉल तो ब्यूटीशियन ने की आत्महत्या, दोनों कर रहे थे पार्टी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, October 12, 2022

भोपाल, पार्टनर के पास दूसरी लड़की का आया कॉल तो ब्यूटीशियन ने की आत्महत्या, दोनों कर रहे थे पार्टी।

पार्टनर के पास दूसरी लड़की का आया कॉल तो ब्यूटीशियन ने की आत्महत्या, दोनों कर रहे थे पार्टी।

भोपाल, पार्टनर के पास दूसरी लड़की का आया कॉल तो ब्यूटीशियन ने की आत्महत्या, दोनों कर रहे थे पार्टी।

भोपाल। लिव-इन में रह रही सिक्किम की ब्यूटीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लड़की की बॉडी में कांच और चाकू से वार के घाव मिले हैं। हालांकि, उसके बॉयफ्रेंड का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। ऐसे में अब पुलिस जांच में जुटी है कि यह हत्या है या आत्महत्या है। पुलिस के मुताबिक, ब्यूटीशियन प्रेमा लांबा तमंग मूल रूप से सिक्किम की रहने वाली थी। वह भोपाल में एक लड़के के साथ एक महीने से लिव इन में रह रही थी। 

मृतका के प्रेमी के मुताबिक, शनिवार रात को हम दोनों ने शराब पी। इसी बीच मेरे मोबाइल पर किसी अन्य लड़की का कॉल आया और मैं उससे बात करने लगा। इस पर नशे की हालत में वह बेकाबू हो गई और मेरे साथ मारपीट करने के बाद घर के सामान तोड़फोड़ करने लगी। प्रेमी ने कहा, मैं फोन पर बात करते हुए दूसरे कमरे में चला गया और कुंडी लगा ली। थोड़ी देर बाद बाहर आकर देखा, तो उसने कांच की बोतल और चाकू से वार करके खुद को घायल कर लिया था। उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि प्रेमा रोहित नगर में ब्यूटी पार्लर में जॉब करती थी। उसकी दोस्ती शहडोल के रहने वाले हर्ष केशरवानी से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों में अफेयर हो गया। हाल ही में दोनों ने इंद्रपुरी इलाके में किराए का फ्लैट लेकर लिव इन में रहना शुरू किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रेमा के परिवार के लोगों का सिक्किम से भोपाल पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की जांच की दिशा तय होगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...