रायसेन/सिलवानी, ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे का सामान बेचने वालो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, October 12, 2022

रायसेन/सिलवानी, ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे का सामान बेचने वालो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही।

ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे का सामान बेचने वालो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही।

रायसेन/सिलवानी, ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे का सामान बेचने वालो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। पुलिस अधीक्षक रायसेन विकास शाहवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के निर्देशन में अनुभाग सिलवानी अंतर्गत थाना सिलवानी में तीन व्यक्तियों को गांजा मादक पदार्थ लिए हुए पकड़ा गया। ग्राम  बेरुआ में आरोपी नरेंद्र पिता मदन सिंह साहू के कब्जे से लगभग 6 किलो गांजा, आरोपी विष्णु राय पिता बाबूलाल राय निवासी आजाद मार्केट सिलवानी के कब्जे से सवा किलो गांजा एवं आरोपी रविंद्र राय पिता मधुसूदन राय निवासी साईं खेड़ा के कब्जे से लगभग पौने 2 किलो गांजा जप्त किया गया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त गांजा की कीमत 1,20,000 रुपया आकी गई है। इसके अलावा अवैध रूप से शराब बेचने वाले छह व्यक्तियों के विरुद्ध एवं खुले मैदान में शराब पीने वाले 3 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 एवं धारा 36 भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। एसडीओपी सिलवानी राजेश तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार पूरे मध्यप्रदेश में नशा मुक्ति हेतु ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है, जिसके तहत हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिस पर कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से गांजा, अफीम, चरस आदि मादक पदार्थ बिक्री की सूचना दे सकता है, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश है की नशे से समाज को मुक्त कराने हेतु अवैध रूप से संचालित सभी गतिविधियों की जड़ों पर प्रहार करना है। सिलवानी थाना प्रभारी माया सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक आर एस पांडे, उपनिरीक्षक आरती दुर्वे, उप निरीक्षक संतोष दांगी एवं उनकी टीम द्वारा उपरोक्त कार्रवाई की गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...