Post Top Ad
Friday, October 14, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, गाँव-गाँव उमड़ा किसानों का जन सैलाब, अपना रहें गौ-आधारित प्राकृतिक खेती।
रायसेन, गाँव-गाँव उमड़ा किसानों का जन सैलाब, अपना रहें गौ-आधारित प्राकृतिक खेती।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। 958 किसानों ने भरे संकल्प पत्र, करेंगे गौ-आधारित प्राकृतिक खेती। 2663 युवा कृषकों को भाजपा से जोड़ा गया। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया टीम व जिला रायसेन द्वारा नर्मदा तटीय ग्रामों में पाँच दिवसीय, 75 किलोमीटर (मदागन घाट,भारकच्छ से पतई घाट देवरी तक) पद यात्रा निकाली गई। जिसमे गाँव-गाँव किसान चौपाल लगा कर, किसानों को "गौ-आधारित प्राकृतिक खेती (शून्य बजट कृषि पद्दति) के बारे में जानकारी दी गयी, पत्रक बाटें गए, जिसमे खेती करने की सम्पूर्ण विधि का उल्लेख हैं व रुचिकर किसानों के संकल्प पत्र भरवाए गए। किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए दो प्राकृतिक कृषि विशेषज्ञ किशोर सिंह जिला खरगोन (आपने गुजरात मे किसानों को प्रशिक्षण दिया है) व रमेश मेरोठा जिला राजगढ़ (आपने राजस्थान में किसानों को प्रशिक्षण दिया है) पाँचों दिन साथ मे रहे व किसानों को प्रशिक्षण दिया। एलसीडी के माध्यम से भी किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। किसानों में भारी उत्साह का वातावरण देखने को गाँव गाँव मिला, गौ माता के प्रति प्रत्येक व्यक्ति की संवेदनाओं का परिणाम भी रहा कि किसानों ने इसी वर्ष से स्वम के खाने के लिए प्राकृतिक खेती करने का संकल्प लिया। किसान मोर्चा प्रदेश संघठन ने इस वर्ष 75000 एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती कराने, किसानों को प्रेरित करने का लक्ष्य लिया व 75000 युवा कृषकों को प्राकृतिक खेती करने का संकल्प दिलाने कमर कसी है, प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश भर में किसानों के बीच जन जागरण का काम तेजी से चल रहा हैं, 11 जिलों में पद यात्राओं के माध्यम से व अन्य जिलों में अन्य अन्य माध्यमों से जन जागरण जारी हैं। राहुल पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश सह सोशल मीडिया प्राभारी के द्वारा किसानों को, गौ आधारित खेती के, छः लाभ, गाँव गाँव गिनाए गए, जिन्हें प्रत्येक गाँव में किसानों ने सराहे व अपनाने का संकल्प लिया 1) जहर मुक्त्त भोजन से परिवार जनों का बीमारियों से बचाव होगा। 2) जमीन वंजर होने से बचेगी। 3) कृषि में लागत घटेगी, शून्य होगी। 4) जल की 90 प्रतिशत तक कि कम आपूर्ति लगेगी। 5) गौ-माता का संरक्षण होगा। 6) पर्यावरण में ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्यायों का हल निकलेगा। ठेठ दिहाती भाषा मे लोगो के बीच अपनी बात रखना भी लोगो को खूब भाया। आपने लोगो को प्रेरित करते हुए कहा, इस कलयुग में किसी दूसरे पर उपकार मत करो, स्वम पर अपने परिवार जनों पर उपकार कर लो, उन्हें तो शुद्ध भोजन खिलाओ, बीमारियों से बचाओ, औसत उम्र 100 वर्ष से घट कर 60 रह गयी हैं, आज घरों घर कैंसर, हार्ट-अटैक, शुगर, बीपी की बीमारियों ने घर कर लिया है, ये सब बीमारियां रासायनिक खेती का परिणाम हैं। श्रवण पटेल द्वारा किसानों को मोदीजी द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के विषय मे समझाया गया कि, जब किसानों की लागत घटेगी, प्रति एकड़ 15 हज़ार लागत अगर किसान की कम लगेगी, तो किसान की जेब मे पैसा बचेगा, पुराने जमाने मे लोग शुद्ध मोटा अनाज खाते थे, हष्ठ पुष्ट रहते थे, आज मिलावटी ज़हरीले युग मे सब बरबाद हो रहा हैं। उमाशंकर राजपूत ने कहा हमारी युवा पीढ़ी ने अब बागडोर संभाल ली है, अब देश तेजी से आगे बढ़ेगा, किसानों की आय में वृद्धि के लिए, इस प्रकार के नवाचार की जरूरत हैं। ये यात्रा 09 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चली व परिणाम दायक यात्रा साबित हुई हैं। पहली बार किसी सत्ताधारी दल ने जन जागरण के लिए पद यात्रा निकाली व सफलतम परिणाम तक पहुँची है। अक्सर राजनैतिक क्षेत्रों में पद यात्राएं विरोधियों, विपक्षियों द्वारा निकली जाती रही है, पर ये यात्रा अपने आप मे अनूठी रही, जो सरकार की योजनाओं को नीचे तक उतारने के लिए गाँव गाँव पहुँच रही हैं। 72 किसानों के साथ यात्रा की सुरुआत मदागन घाट से हुई व पतई घाट तक अनवरत रूप से चलती हुई 45 साथियों के साथ अर्ध विराम के लिए रुकी। यात्रा में जिला अधिकारी डी.डी.ऐ, आत्मा विभाग के अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों ने भी किसानों के बीच अपनी बात रखी। यात्रा का झण्डा जिला नरसिंहपुर की सोशल मीडिया टीम प्रमुख सत्यम बडकुर को सौंपा गया, आगामी समय मे यात्रा नरसिंहपुर में निकाली जाएगी। यात्रा में प्रदेशाध्यक्ष दर्शन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, पूर्व विधायक भगवत सिंह पटैल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवाजी पटेल, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा अलग अलग दिन सामिल हुए। अरेले जी, सुनील ठाकुर जिला महामंत्री, उमेश धाकड़, अंकित ठाकुर जनपद उपाध्यक्ष, प्रेम धाकड़, नीलेश पटेल, रामपाल राजपूत,अजय शर्मा ने भी अपने अपने विचार किसानों के बीच रखे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद